Home Morning News (खास खबरें)Dehradun News: मसूरी में सुबह से रुक-रुक कर बारिश, ठंड बढ़ी , Dehradun Hindi News

Dehradun News: मसूरी में सुबह से रुक-रुक कर बारिश, ठंड बढ़ी , Dehradun Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Dehradun News: मसूरी। संवाददाता  पर्यटन नगरी मसूरी में शनिवार सुबह से हो रही रुक-रुक कर बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश के चलते सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और पैदल चलने वालों को उठानी पड़ी। जगह-जगह जलभराव होने से दोपहिया वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।बारिश के साथ ही तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई , जिससे ठंड एकाएक बढ़ गई । शहर में लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। वहीं चारों तरफ घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता भी कम रही। बारिश के चलते अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहे, जिससे पर्यटन स्थलों और माल रोड पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा।

दिल्ली से घूमने आए पर्यटक समीर ने बताया कि वह पिछले चार दिनों से मसूरी में ठहरे हैं। पिछले कुछ दिन यहां अच्छी धूप खिली थी, लेकिन आज सुबह से अचानक मौसम ने करवट बदल ली। सुबह से हो रही बारिश और ठंड बढ़ने के कारण उन्हें गर्म कपड़ों की खरीदारी करनी पड़ी। स्थानीय दुकानदार प्रताप पंवार ने बताया कि बारिश के कारण बाजार में पर्यटकों की संख्या में भारी कमी आ गई है। दुकानों में सुबह से ही ग्राहकों का इंतजार है, लेकिन एक भी ग्राहक नहीं पहुंचा।



Source link

You may also like

Leave a Comment