Home Box OfficeDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग, ‘धुरंधर’ से लेकर ‘पठान’ और Animal के टूटे रिकॉर्ड – drishyam 3 box office collection day 1 ajay devgn film beats dhurandhar pathaan records

Drishyam 3 Box Office: अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग, ‘धुरंधर’ से लेकर ‘पठान’ और Animal के टूटे रिकॉर्ड – drishyam 3 box office collection day 1 ajay devgn film beats dhurandhar pathaan records

by BollywoodNewsAndMovie


अजय देवगन की इस साल की सबड़े बड़ी फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ वाकई बहुत बड़ी साबित हुई है। फिल्म ने पहले दिन ही कमाई के आंकड़ों से चौंका दिया। सबने सोचा तो था ये अच्छा कारोबार निकालेगी, लेकिन इसने उम्मीद से ऊपर की छलांग लगाई है।

Drishyam 3 box office collection day 1
दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस
अजय देवगन मशहूर हिंदी थ्रिलर फिल्म के आखिरी चैप्टर, ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ में विजय सलगांवकर के रोल में वापस आ गए हैं। अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म शुक्रवार, 2 अक्टूबर को काफी चर्चा और दर्शकों की जबरदस्त दिलचस्पी के बीच सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बॉक्स-ऑफिस के पहले दिन के आंकड़े बताते हैं कि फिल्म की शुरुआत जोरदार रही है। ये अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी हिट बनकर सामने आई है।

Sacnilk के मुताबिक, इसने पहले दिन भारत में 15,759 शोज से 66.75 करोड़ रुपये (नेट) कमाए हैं। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 80.10 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही फिल्म ने काफी रफ़्तार पकड़ ली थी और एडवांस बुकिंग में जबरदस्त डिमांड देखी गई थी। बुकिंग के लिए खुले सात दिनों में, ‘दृश्यम 3‘ ने भारत में 60.17 करोड़ रुपये (ग्रॉस) कमाए हैं, जिसमें ब्लॉक की गई सीटें भी शामिल हैं। ब्लॉक की गई सीटों को छोड़कर, एडवांस ग्रॉस कलेक्शन 49.29 करोड़ रुपये है। फिल्म ने 51,570 शो में लगभग 18.02 लाख टिकट बेचे।