Last Updated:
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के मिड एविक्शन के दौरान मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी का सफर खत्म हो गया. शो से बाहर निकलते ही रीति ने काजी तौकीर के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा कि काजी ने उनका सपोर्ट किया. इस पोस्ट पर सिंगर की टीम ने भी रिएक्ट किया.
रीति बिग बॉस 20 से बाहर हो गईं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rhititiwari)
नई दिल्ली. मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी का बिग बॉस का सफर खत्म हो गया. वो बिग बॉस 20 के मिड वीक एविक्शन में घर से बेघर हो गईं. घर से बाहर निकलने के बाद रीति तिवारी ने अपने को-कंटेस्टेंट काजी के लिए पोस्ट शेयर किया. घर में दोनों कंटेस्टेंट के बीच जमकर विवाद हुआ था. काजी और रीति आपस में लड़ते-झगड़ते दिखते थे लेकिन अब शो से बाहर होते ही रीति ने काजी के सपोर्ट में पोस्ट शेयर किया.
मिड-वीक एविक्शन के बाद रीति तिवारी ने सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस 20’ के घर में बिताए अपने आखिरी दिनों की कुछ तस्वीरें साझा कीं. इन तस्वीरों में उनके सफर की कई झलकियां देखने को मिलीं. खास बात यह रही कि पोस्ट में काजी तौकीर के साथ उनकी एक तस्वीर भी शामिल थी, जिसमें दोनों एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए.
तस्वीरों के साथ रीति ने काजी को टैग करते हुए लिखा, ‘मैंने तुम्हारा सपोर्ट किया और जब मैं वापस आऊंगी, मैं फिर से तुम्हारा सपोर्ट करूंगी’. उनके इस मैसेज से साफ है कि शो में हुए मतभेदों के बावजूद अब वह काजी के साथ अपने रिश्ते को सकारात्मक दिशा में देख रही हैं. पोस्ट के साथ उन्होंने ‘बिग बॉस 20’ से जुड़े कई हैशटैग भी लगाए.
रीति तिवारी ने काजी के लिए शेयर किय़ा पोस्ट
View this post on Instagram
