Home Bigg Boss 20बिग बॉस 20:काजी की परफॉर्मेंस पर जलने के बाद सलमान ने की कनिका की जमकर खिंचाई, वायरल हुआ वीडियो – Bigg Boss 20 Salman Khan Roasts Kanika Mann After She Gets Jealous Of Qazi Touqeer Praise

बिग बॉस 20:काजी की परफॉर्मेंस पर जलने के बाद सलमान ने की कनिका की जमकर खिंचाई, वायरल हुआ वीडियो – Bigg Boss 20 Salman Khan Roasts Kanika Mann After She Gets Jealous Of Qazi Touqeer Praise

by BollywoodNewsAndMovie


‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में एक्टर आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अपनी आने वाली फिल्म ‘उड़ता तीर’ पमोट करने पहुंचे थे। इस एपिसोड में सलमान खान ने घरवालों को कई बातों पर समझाया। उन्होंने कंटेस्टेंट्स से कहा कि उन्हें उनकी डांट से डरने की जरूरत नहीं है। सलमान ने घरवालों को सलाह दी कि वे गेम पर ध्यान दें और शो में अपनी असली पर्सनैलिटी दिखाएं। 

काजी की तारीफ से कनिका को हुई जलन

वीकेंड का वार में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना ने घरवालों से बातचीत की। इसी दौरान सारा ने काजी तौकीर की तारीफ की। उन्होंने बताया कि उनकी बेस्ट फ्रेंड काजी की बहुत बड़ी फैन हैं।

सारा ने बताया कि जब काजी ‘फेम गुरुकुल’ में नजर आए थे, तब उनकी बेस्ट फ्रेंड ने उन्हें वोट भी किया था। आज भी वह ‘बिग बॉस 20’ में काजी को सपोर्ट कर रही हैं। इसके बाद सारा ने काजी से ‘अफगान जलेबी’ गाना गाने की रिक्वेस्ट की। काजी ने भी खुशी-खुशी गाना गाया।

वहीं, आयुष्मान खुराना ने भी काजी की तारीफ करते हुए कहा कि वह शो में अच्छा काम कर रहे हैं। हालांकि, काजी के गाने के दौरान कनिका मान मजाक उड़ाती हुई और अजीब-अजीब चेहरे बनाती नजर आईं।

सारा ने कनिका को ऐसा करते हुए देख लिया और उनसे पूछा कि उन्हें काजी की परफॉर्मेंस पसंद क्यों नहीं आ रही है। इस पर कनिका ने कहा, ‘आप लोग इन्हें इतना क्यों चढ़ा रहे हैं?’



Source link

You may also like

Leave a Comment