Home Bigg Boss 20इमाम सिद्दीकी ने सलमान खान को लिखा ‘ओपन लेटर’, बोले- बिग बॉस 20 में जो कहा वो अपमानजनक, अपने फैक्‍ट्स ठीक कीजिए – imam siddique writes open letter to salman khan says i was not a harasser get you bigg boss 20 facts right its defamatory

इमाम सिद्दीकी ने सलमान खान को लिखा ‘ओपन लेटर’, बोले- बिग बॉस 20 में जो कहा वो अपमानजनक, अपने फैक्‍ट्स ठीक कीजिए – imam siddique writes open letter to salman khan says i was not a harasser get you bigg boss 20 facts right its defamatory

by BollywoodNewsAndMovie


‘ब‍िग बॉस 6’ के कंटेस्‍टेंट रहे इमाम स‍िद्दीकी ने सलमान खान के नाम ओपन लेटर ल‍िखा है। सुपरस्‍टार को शो में ‘टाइम आउट’ कहने वाले इमाम ने ‘ब‍िग बॉस 20’ के हाल‍िया एपिसोड पर आपत्त‍ि जताई है, ज‍िसमें सलमान ने उनका नाम ल‍िया। इमाम ने कहा क‍ि आपकी बातें ‘अपमानजनक’ हैं, अपने फैक्‍ट्स सही कीज‍िए।

Imam Siddique open letter to salman khan
इमाम सिद्दीकी ने सलमान खान को लिखा ‘ओपन लेटर’, बोले- बिग बॉस 20 में जो कहा वो अपमानजनक, अपने फैक्‍ट्स ठीक कीजिए
‘बिग बॉस 6’ में नजर आए इमाम सिद्दीकी आपको याद होंगे! वही इमाम, जिन्‍होंने उर्वशी ढोलक‍िया और बाकी कंटेस्‍टेंट का जीना हराम कर दिया था। वही इमाम जिन्‍होंने ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान को चुप होने के लिए ‘टाइम आउट’ कह दिया था। सलमान खान इस पर बहुत बिफरे थे और ‘हद में रहने’ की चेतावनी दे डाली थी। अब इमाम सिद्दीकी एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन्‍होंने सलमान खान के नाम एक ‘खुला खत’ लिखा है। असल में इसकी वजह भी सलमान खान हैं, जिन्‍होंने ‘बिग बॉस 20’ के हाल‍िया ‘वीकेंड का वार’ में काजी तौकीर को समझाते हुए इमाम का नाम लिया। अब इमाम ने अपने ओपन लेटर में शो होस्‍ट सलमान के ख‍िलाफ नाराजगी जताई है और उन्‍हें अपने ‘फैक्‍ट्स’ ठीक करने को कहा है।

बीते ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान कंटेस्‍टेंट काजी तौकीर को समझा रहे थे। कनिका मान के साथ उनके बर्ताव के लिए डांट रहे थे। ‘लॉलीपॉप’ वाले कमेंट पर समझाइश के दौरान, सलमान ने इमाम सिद्दीकी का जिक्र किया। कहा कि इमाम ने भी रियलिटी शो में अपने समय के दौरान दूसरे कंटेस्टेंट्स को परेशान करने का मन बना लिया था। अब इमाम ने इस पर पलटवार किया है। उन्होंने ‘ओपन लेटर’ में कहा कि उन्‍होंने ‘बिग बॉस 6’ के दौरान कभी भी किसी कंटेस्टेंट को परेशान करने के इरादे से तंग नहीं किया।