Home Viralविधायक के घर की फायर ब्रिगेड से धुलाई, वीडियो वायरल होने पर बवाल; अब ₹2700 की रसीद पर भी उठे सवाल – Dahod Viral Video Shows Government Fire Tender Washing MLA Bacchu Khabad Home lcln

विधायक के घर की फायर ब्रिगेड से धुलाई, वीडियो वायरल होने पर बवाल; अब ₹2700 की रसीद पर भी उठे सवाल – Dahod Viral Video Shows Government Fire Tender Washing MLA Bacchu Khabad Home lcln

by BollywoodNewsAndMovie


गुजरात के दाहोद जिले से सरकारी फायर ब्रिगेड के इस्तेमाल को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देवगढ़ बारिया नगरपालिका की फायर ब्रिगेड की गाड़ी से एक निजी आवास की पानी की बौछार से सफाई करते हुए देखा जा सकता है. यह आवास स्थानीय विधायक और पूर्व राज्यमंत्री बच्चूभाई खाबड़ का बताया जा रहा है.

वायरल वीडियो दाहोद जिले की धानपुर तहसील के पीपेरो गांव का बताया जा रहा है. इसमें आपातकालीन सेवाओं के लिए इस्तेमाल होने वाली फायर ब्रिगेड की गाड़ी से विधायक बच्चूभाई खाबड़ के निजी आवास पर पानी की बौछार कर सफाई की जाती दिखाई दे रही है.

वीडियो सामने आने के बाद सरकारी फायर ब्रिगेड के निजी काम में इस्तेमाल को लेकर सवाल उठने लगे हैं. आमतौर पर फायर टेंडर का इस्तेमाल आग लगने या अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में किया जाता है.

₹2700 की रसीद काटकर वसूली गई फीस

मामला सामने आने के बाद नगरपालिका प्रशासन की ओर से भी कार्रवाई शुरू की गई है. नगरपालिका से मिली जानकारी के मुताबिक, विधायक के बेटे बलवंत खाबड़ के नाम पर 2700 रुपये की रसीद काटकर फीस वसूली गई है. देखें VIDEO:- 

नगरपालिका के चीफ ऑफिसर के मुताबिक, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. अब प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है कि निजी आवास की सफाई के लिए फायर ब्रिगेड का इस्तेमाल किन परिस्थितियों में किया गया और क्या यह नगरपालिका के नियमों के तहत था. 

वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल

सरकारी वाहन के इस्तेमाल का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है. सवाल यह है कि आपातकालीन सेवा के लिए उपलब्ध फायर ब्रिगेड को निजी आवास की सफाई के लिए किस आधार पर भेजा गया.

फिलहाल नगरपालिका प्रशासन की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि फायर ब्रिगेड का इस्तेमाल निर्धारित नियमों और प्रक्रिया के तहत किया गया था या नहीं.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment