Home Viralमरीन ड्राइव पर महिला से बच्चे ने मांगी फोटो खींचने की परमिशन, बंदा बोला- ‘इंस्टा पर डाल देगा, वायरल हो जाएगी’ – you will go viral boy ask woman for photo at juhu beach in mumbai moment gets heartwarming response

मरीन ड्राइव पर महिला से बच्चे ने मांगी फोटो खींचने की परमिशन, बंदा बोला- ‘इंस्टा पर डाल देगा, वायरल हो जाएगी’ – you will go viral boy ask woman for photo at juhu beach in mumbai moment gets heartwarming response

by BollywoodNewsAndMovie


Little Boy Demand: मुंबई के जुहू बीच पर बच्चा अपना कैमरा लेकर घूम रहा होता है। इस दौरान वह एक महिला से रिक्वेस्ट करता है कि वो उसकी फोटो खींचना चाहता है। जिसके लिए महिला मान जाती है और फिर आगे जो होता है, उसे देख महिला का साथी बोलता है कि ‘ये इंस्टा पर डाल देगा, तू वायरल हो जाएगी।’

Little Boy Ask Woman For Photo
मरीन ड्राइव पर लड़के ने दीदी से मांगी फोटो खींचने की परमिशन, दिखाई कलाकारी
एक छोटे बच्चे की फोटोग्राफी स्किल्स ने इंटरनेट की जनता को इंप्रेस कर दिया है। मुंबई के जुहू बीच पर फोटो खींचने के लिए कैमरा लेकर घूम रहे बच्चे ने एक महिला से जब उसकी फोटो खींचने की अनुमति मांगी, तो पहले उसके साथी को शक हुआ कि कही ये पैसे तो नहीं मांगेगा। लेकिन वो बच्चा फ्री में फोटोग्रॉफी करना चाह रहा होता है। उसकी फोटोग्राफी के रिजल्ट लोगों को और बढ़िया लगते हैं।

‘इंस्टा पर डाल देगा, वायरल हो जाएगी’

'इंस्टा पर डाल देगा, वायरल हो जाएगी’

7 साल का बच्चा, जुहू बीच पर समुद्र की फोटो खींच रही महिला से पूछता है कि ‘दीदी सुनो ना, मैं आपकी फोटो ले सकता हूं क्या?’ इस पर महिला तो तैयार हो जाती है। मगर उसके साथ आया बंदा पूछता है कि क्या? बंदे को शक होता है कि बच्चा शायद फोटो खींचने के पैसे मांगेगा। लेकिन उसे यह नहीं पता होता कि इस बच्चे के इंस्टाग्राम पर 1 लाख 24 हजार फॉलोअर्स होते हैं।

पैसे मांगेगा क्या?

पैसे मांगेगा क्या?

बच्चे ने जिस महिला से फोटो खींचने की परमिशन मांगी होती है, उसका नाम भूमि होता है और वह दिल्ली से होती है। इसके बाद भूमि भी बच्चे से उसका नाम पूछती है, जो वो ‘प्रीतम’ बताता है। बच्चा बताता है कि वो यहां घूमने नहीं, बल्कि फोटोग्राफी करने आया है। यह बातचीत यही खत्म हो जाती है। इसके बाद प्रीतम की खींची कुछ तस्वीरें वीडियो में देखने को मिलती है, जो कैमरे के जानकारों के अनुसार भी टेक्निक्ली अच्छी होती है!

बस छोटा-सा कॉन्फिडेंस!

​ ​प्रीतम का इंस्टाग्राम हैंडल मैनेज करने वाला व्यक्ति इस वीडियो के साथ लिखता है कि ‘एक 7 साल के बच्चे ने फोटो के लिए एक अजनबी से बात की। बस थोड़ा सा आत्मविश्वास, एक कैमरा और एक अजनबी के साथ एक खूबसूरत पल। कोई स्क्रिप्ट नहीं। कोई रीटेक नहीं। बस असली भावनाएं और सच्ची मुस्कान।’ इस मोमेंट को इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। जबकि 5 लाख यूजर्स ने इसे लाइक भी किया है।

एक प्यारा जेस्चर

एक प्यारा जेस्चर

नन्हे कैमरामैन और एक दिलदार महिला की इंटरनेट यूजर्स दिल से तारीफ करते नजर आ रहे हैं। एक ओर जहां जनता उस 7 साल के कैमरे से अच्छी तस्वीर खींचने की हुनर की तारीफ करते नहीं थक रही है। वहीं दूसरी ओर लोग पूरे इंसानियत के साथ बच्चे की बात मानने के लिए महिला की भी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर का सवाल था कि जब वो मरीन ड्राइव गई, तब ये बच्चा कहां था?

प्रखर पाण्डेय

लेखक के बारे मेंप्रखर पाण्डेयप्रखर पाण्डेय नवभारतटाइम्स.कॉम में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं और पिछले 3.5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वायरल जर्नलिज्म में विशेषज्ञता रखने वाले प्रखर ने अब तक 3100 से अधिक लेख लिखे हैं। वह सोशल मीडिया की दुनिया (Instagram, X/Twitter, Reddit, Threads और Facebook) की नब्ज पहचानने में माहिर हैं। प्रखर की विशेषता केवल ट्रेंड्स को पकड़ना ही नहीं, बल्कि इंडियन रेलवे और ट्रेन यात्राओं से जुड़ी ऐसी ‘फ्रेश’ और ‘यूनिक’ खबरें सामने लाना है, जो सीधे आम आदमी के जीवन को प्रभावित करती हैं।प्रखर मानते हैं कि ‘वायरल’ होने का अर्थ केवल सनसनी फैलाना नहीं, बल्कि कंटेंट की गहराई और उसकी प्रमाणिकता सुनिश्चित करना है। यही कारण है कि वे किसी भी सोशल मीडिया स्टोरी को पब्लिश करने से पहले मूल सोर्स या पोस्ट करने वाले व्यक्ति से संपर्क कर उसकी सत्यता की जांच करते हैं। साल 2025 में उनके द्वारा कवर की गई ‘ढाबे पर फौजियों’ की कहानी इसका प्रमाण है, जिसने न केवल लोगों को दिल जीता, बल्कि अपनी विश्वसनीयता के कारण सोशल मीडिया पर व्यापक सराहना भी पाई।एक Gen-Z लेखक होने के नाते प्रखर को आज की युवा पीढ़ी की पसंद और डिजिटल व्यवहार की गहरी समझ है। वे वायरल कंटेंट के ‘हल्केपन’ को कम करने के लिए उसमें मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक सीख को पिरोते हैं, ताकि पाठक केवल खबर न पढ़ें, बल्कि उससे जुड़ाव महसूस करें। मनोरंजन, खेल और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर उनकी पैनी नजर उनके लेखों को अधिक सूचनात्मक और ट्रेंडी बनाती है।शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो प्रखर ने फिल्म सिटी स्थित गुलशन कुमार जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन इंस्टीट्यूट (नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त) से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में BA किया है। इसके अलावा, उन्होंने प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, प्रयागराज से राजनीति विज्ञान में MA की डिग्री हासिल की है। यह शैक्षणिक आधार उन्हें खबरों को राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से समझने में मदद करता है।नवभारत टाइम्स के साथ जुड़ने से पहले, प्रखर ने करीब पौने दो साल जागरण.कॉम में अपना योगदान दिया था, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स, एस्ट्रो और लाइफस्टाइल जैसी विभिन्न बीट्स पर हजारों वेब स्टोरीज कवर कीं। प्रखर का उद्देश्य जटिल से जटिल खबर को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है, ताकि वह हर आम आदमी के लिए उपयोगी साबित हो सके।… और पढ़ें