Home Viralआपके पास सोना-चांदी या बिटकॉइन है? रॉबर्ट कियोसाकी का नया पोस्ट Viral – Robert Kiyosaki Rich Dad Poor Dad Writer Viral Post ask do you own Gold Silver Bitcoin tutc

आपके पास सोना-चांदी या बिटकॉइन है? रॉबर्ट कियोसाकी का नया पोस्ट Viral – Robert Kiyosaki Rich Dad Poor Dad Writer Viral Post ask do you own Gold Silver Bitcoin tutc

by BollywoodNewsAndMovie


मशहूर किताब ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं और आए दिन कुछ न कुछ दिलचस्प पोस्ट करते रहते हैं, जो तेजी से वायरल हो जाता है. उनका नया पोस्ट ट्विटर (अब एक्स) पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुद को प्रेपर बताते हुए सवाल किया कि क्या आपके आपस सोना-चांदी (Gold-Silver) या बिटक्वाइन (Bitcoin) है. 

‘मैं Prepper क्यों हूं?
रिच डैड पुअर डैड के लेखक ने अपने पोस्ट की शुरुआत करते हुए लिखा, ‘
मैं प्रेपर क्यों हूं? कुछ दिन पहले लोगों के एक ग्रुप से बात करते हुए मैंने उन्हें बताया था कि मैं एक प्रेपर हूं.’ कियोसाकी ने आगे लिखा कि ग्रुप में शामिल एक महिला ने हाथ उठाया और मुझसे पूछा कि अगर आप एक ‘प्रेपर’ हैं, तो क्या आप निराशावादी नहीं हो रहे हैं? क्या सकारात्मक सोच ज्यादा अच्छी नहीं होती?

महिला के सवाल पर रॉबर्ट कियोसाकी ने पूछा कि क्या आपकी कार का इंश्योरेंस है? उसने बोला- हां मेरे पास है. इसके बाद महिला से अगला सवाल पूछा कि क्या आप चाहती हैं कि कोई एक्सीडेंट हो? उसने सिर हिलाते हुए जवाब दिया, ‘नहीं, मैंने इंश्योरेंस इसलिए करवाया है ताकि अगर कभी एक्सीडेंट हो जाए, तो बचाव हो सके.’

इकोनॉमी क्रैश होगी, तो क्या होगा? 
Kiyosaki यहीं नहीं रुपये उन्होंने उस महिला से पूछा कि क्या आपके पास सोना, चांदी या फिर बिटकॉइन है? इसके जवाब में उसने सिर हिलाकर कहा नहीं. इस पर रिच डैड पुअर डैड के राइटर ने पूछा कि आपके पास इनमें से कोई एसेट नहीं है, ऐसे में जब इकॉनमी क्रैश हो जाएगी, तो आपके पैसे का क्या होगा? तो महिला ने कहा कि सरकार और पैसे छाप देगी.

कियोसाकी बोले- FED हमारी दौलत चुराता है
महिला के इस जवाब पर रॉबर्ट कियोसाकी ने जब उससे पूछा कि सरकार ज्यादा पैसे छापेगी, तो आपके पैसे की खरीदने की क्षमता (purchasing power) का क्या होगा? इस पर महिला ने माना कि उसकी खरीदने की क्षमता कम हो जाएगी? लेखक ने यहीं बड़ा तर्क समझाया और कहा कि इसे महंगाई करते हैं. 

उन्होंने कहा कि अमेरिकी फेड (US Fed) और सरकार हमारे पैसे के ज़रिए हमारी दौलत चुराते हैं, कानूनी तौर पर, क्योंकि उनके पास अधिकार है और वे इसे छाप सकते हैं. वे टैक्स और महंगाई के जरिए हमारी दौलत कानूनी तौर पर चुराते हैं.

ऐसे पैसा हो, जिसे सरकार न छाप सके
Robert Kiyosaki ने कहा कि मैं सिर्फ ऐसा पैसा चाहता हूं, जिसे सरकार छाप न सके. मेरे पास तेल के कुएं भी हैं, सरकारें तेल की बड़ी खरीदार होती हैं और बहुत अच्छे ग्राहक, वो खुद वे मुझे पैसे देती हैं. अपना ख्याल रखें. 

बता दें कि रॉबर्ट कियोसाकी की हर पोस्ट की तरह ये नई पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रही है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिच डैड पुअर डैड लेखक के फॉलोअर्स की संख्या 2.9 मिलियन पहुंच चुकी है. 

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment