Home Viralकोट ठीक किया, बाल संवारे, फिर खिलाया खाना… UPPSC इंटरव्यू से पहले पिता का ये प्यार देख भावुक हुए लोग – uppsc gate father prepares son before interview video viral rttw

कोट ठीक किया, बाल संवारे, फिर खिलाया खाना… UPPSC इंटरव्यू से पहले पिता का ये प्यार देख भावुक हुए लोग – uppsc gate father prepares son before interview video viral rttw

by BollywoodNewsAndMovie


किसी बड़े एग्जाम या इंटरव्यू के लिए घर से निकलते वक्त मां-बाप की एक ही चिंता होती है- बच्चा ठीक से पहुंच जाए और अपना सबसे अच्छा दे. लेकिन प्रयागराज में यूपीपीएससी इंटरव्यू देने पहुंचे एक बेटे के लिए उसके पिता ने जो किया, उसे देखकर शायद ही कोई अपनी भावनाएं रोक पाए. इंटरव्यू के लिए गेट पर पहुंचने के बाद पिता ने पहले बेटे का कोट ठीक किया, फिर जेब से कंघी निकालकर उसके बाल संवारे और इसके बाद अपने हाथों से उसे खाना खिलाया. बेटे ने भी अंदर जाने से पहले पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. पिता का ये प्यार देखकर वहां मौजूद लोगों को लगा कि इसके सिर पर सिर्फ पिता का हाथ नहीं, बल्कि उनकी पूरी दुआएं हैं.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक पिता अपने बेटे को इंटरव्यू देने से पहले बिल्कुल ऐसे तैयार करता नजर आ रहा है, जैसे वह अभी भी उसका छोटा बच्चा हो. पिता पहले बेटे का कोट ठीक करते हैं, फिर जेब से कंघी निकालकर उसके बाल संवारते हैं. इसके बाद जेब से एक छोटा सा पैकेट निकालकर बेटे को कुछ खिलाते हैं. यह भावुक पल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी यूपीपीएससी के गेट के बाहर का बताया जा रहा है. यहां यूपीपीएससी के इंटरव्यू चल रहे हैं और बड़ी संख्या में कैंडिडेट अपने सपने को पूरा करने के लिए पहुंच रहे हैं.

बेटे को इंटरव्यू से पहले पिता ने खिलाया खाना
वीडियो में देख सकते हैं कि इंटरव्यू देने पहुंचे बेटे के साथ उसके पिता भी मौजूद हैं. बेटा जैसे ही इंटरव्यू के लिए जाने की तैयारी करता है, पिता सबसे पहले उसका कोट ठीक करते हैं. इसके बाद वह अपनी जेब से कंघी निकालते हैं और बड़े प्यार से बेटे के बाल संवारने लगते हैं. इतना ही नहीं, पिता अपनी जेब से एक छोटा सा पैकेट निकालते हैं और बेटे को खाना खिलाते हैं. पिता की इस छोटी-सी कोशिश में बेटे के लिए उनका प्यार और चिंता साफ नजर आती है.

इंटरव्यू देने जाने से पहले छुए पिता के पैर
इंटरव्यू के लिए अंदर जाने से पहले अपने पिता के पैर छूता है. वह पिता का आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ जाता है. पिता भी बेटे को प्यार और उम्मीद के साथ विदा करते दिखाई देते हैं. इस पूरे पल को किसी ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो देखने वाले लोग पिता और बेटे के इस रिश्ते की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

लोगों ने कहा- ‘ऐसे पिता का आशीर्वाद हो तो सफलता तय है’
वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने कहा कि जिस बेटे के साथ उसके पिता इस तरह खड़े हों, उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता. कुछ यूजर्स ने लिखा कि पिता ने बेटे को सिर्फ इंटरव्यू के लिए तैयार नहीं किया, बल्कि अपने प्यार और आशीर्वाद से उसका हौसला भी बढ़ाया. कई लोगों ने इस पल को देखकर अपने माता-पिता की याद आने की बात भी कही. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि जिंदगी में माता-पिता का साथ और आशीर्वाद किसी भी बड़ी परीक्षा से पहले सबसे बड़ी ताकत होता है. यह वीडियो भले ही कुछ सेकेंड का हो, लेकिन पिता का बेटे के लिए प्यार और बेटे का पिता के प्रति सम्मान लोगों के दिल को छू रहा है.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment