जय भानुशाली की एक्स पत्नी माही विज इन दिनों बिग बॉस 20 शो में नजर आ रही हैं। जय ने बताया कि वह चाहते थे कि माही बिग बॉस शो में जाएं और इसकी 2 वजह थीं।
माही विज इन दिनों बिग बॉस 20 में नजर आ रही हैं। माही और जय ने इसी साल जनवरी में सेप्रेशन का अनाउंसमेंट किया था। अब क्योंकि माही बिग बॉस शो में हैं तो उनकी बेटी तारा, फिलहाल जय के साथ हैं। जय से अब पूछा गया कि कैसे वह इस चीज को मैनेज कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि दोनों अच्छे से टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
बेटी तारा को संभालने पर क्या बोले जय
जय ने एंटरटेनमेंट टाइम्स से बात करते हुए कहा, ‘खैर, मैं मैनेज नहीं कर रहा हूं। मैं तारा के साथ इस टाइम को एंजॉय कर रहा हूं। मुझे लगता है कि पिता और बेटी का बॉन्ड अब स्ट्रॉन्ग हो गया है। यही 2 वजह है कि मैं चाहता था कि माही बिग बॉस के घर जाए। एक तो मैं चाहता था कि माही बिग बॉस के अंदर जाए और शो जीते और दूसरा मुझे बेटी के साथ भी ज्यादा टाइम स्पेंड करने को मिला।’
माही और जय की अलग होने की अनाउंसमेंट
बता दें कि जय और माही ने इसी साल जनवरी 2026 में अलग होने की घोषणा की थी। दोनों ने ज्वाइंट स्टेटमेंट शेयर किया था कि अब दोनों अलग हो रहे हैं। लेकिन दोनों हमेशा एक-दूसरे का सपोर्ट करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों मिलकर तीनों बच्चों तारा, खुशी और राजवीर की परवरिश करेंगे।
जय एंजॉय कर रहे बेटी संग काम
खैर माही जहां फिलहाल बिग बॉस में अपना गेम खेल रही हैं, वहीं जय तो तारा के साथ काफी क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वह तारा संग कई सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हैं।
माही से अलग हुईं उदिति
माही और उदिति शो के शुरुआत से साथ थे। दोनों हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते थे और साथ में गेम खेलते थे। लेकिन हाल ही में दोनों के बीच दरार आ गई। उदिति फिलहाल घर की कैप्टन हैं। उदिति ने माही को कहा कि आप चॉपिंग करोगे तो माही बोलती हैं कि मुझे चॉपिंग नहीं आता, मैं नहीं करती हूं। इस पर उदिति पूछती हैं कि क्या आप ये जानबूझकर कर रही हो तो माही बोलती हैं कि बात मत आगे बढ़ाओ और चल यहां से। उदिति फिर बोलती हैं कि आप बात करने की तमीज सीखें।
अरिशफा ने भी बनाई माही-काजी से दूरी
वहीं अरिशफा खान भी अब माही और काजी तौकीर से दूरी बनाए हुई हैं। वह और उदिति, अपना-अपना खाना डाइनिंग टेबल से लेकर बाहर गार्डन एरिया में जाती हैं। वहीं माही डाइनिंग टेबल पर ही खाना खा रही होती हैं।
