Home Morning News (खास खबरें)Kushinagar News:सुबह से दोपहर तक गुलजार रहा बाजार, शाम ढलते ही घटी रौनक – The Market Remained Bustling From Morning Until Afternoon, But The Vibrancy Faded As Evening Set In

Kushinagar News:सुबह से दोपहर तक गुलजार रहा बाजार, शाम ढलते ही घटी रौनक – The Market Remained Bustling From Morning Until Afternoon, But The Vibrancy Faded As Evening Set In

by BollywoodNewsAndMovie


करवाचौथ पर महिलाओं ने करवा, छलनी और पूजन सामग्री की खरीदारी की

सुबह से दोपहर तक दुकानों पर रही भीड़, शाम चार बजे के बाद बाजार में कम हुई रौनक

पडरौना। करवाचौथ को लेकर बृहस्पतिवार को बाजार में सुबह से दोपहर तक चहल-पहल बनी रही। महिलाओं ने व्रत और पूजन की तैयारियों के लिए करवा, छलनी, पूजा सामग्री और शृंगार के सामान की खरीदारी की। दिन भर बाजारों में रौनक रही। हालांकि शाम चार बजे के बाद बाजार में सन्नाटा पसरने लगा। दुकानों पर ग्राहकों की संख्या बेहद कम हो गई।

करवा चौथ के त्योहार को लेकर महिलाओं में सुबह से ही उत्साह रहा। कई महिलाएं परिवार के साथ बाजार पहुंची और अपनी जरूरत के अनुसार सामान खरीदा। मिट्टी और सजावटी करवा, छलनी, दीपक, पूजा की थाली और अन्य पूजन सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही रही। शृंगार और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी महिलाओं ने खरीदारी की।

विजय शंकर गुप्ता, हरेंद्र साहा, ब्रजेश मोदनवाल आदि दुकानदारों ने बताया कि त्योहार के चलते सुबह से दोपहर तक बाजार में अच्छी चहल-पहल रही। इस दौरान महिलाओं ने व्रत से जुड़ी जरूरी वस्तुओं की खरीदारी की। वहीं मिठाई के दुकानदार विजय मद्धेशिया, सुरेंद्र शर्मा, मिट्ठू मोदनवाल आदि ने बताया कि करवा चौथ पर्व पर मिठाइयों की अच्छी बिक्री हुई है। कई महिलाएं पति के साथ दुकान आकर मनपसंद मिठाइयों की खरीदारी की हैं। हालांकि, शाम चार बजे के बाद बाजार में भीड़ कम होने लगी। इससे दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही भी घट गई।



Source link

You may also like

Leave a Comment