नेल्सन दिलीपकुमार निर्देशित रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ छप्पर फाड़कर कमाई कर चुकी है। इस फिल्म ने ‘IOJ 2’ के कलेक्शन से आगे निकल चुकी है। वहीं, ‘दृश्यम 3’ और ‘उड़ता तीर’ का ही हाल जान लें।

फिल्म की कहानी की बात करें तो रजनीकांत ‘टाइगर’ मुथुवेल पांडियन के किरदार में हैं जो अब अपने परिवार के साथ कोयंबटूर के अनाईकट्टी के पास एक सुपरमार्केट सुपरवाइजर के तौर पर काम करते हुए एकांत जीवन बिताता है। उसके परिवार को इस बात की भनक भी नहीं है कि उसने अर्जुन को मार डाला है। हालांकि, अब वो अपनी खूनी और हिंसक अतीत से दूर, अपनी पत्नी विजया (राम्या कृष्णन), बहू श्वेता और परिवार के साथ गुमनाम जिंदगी जी रहा है। पहली फिल्म में वर्मन और उसके बेटे के मारे जाने के बाद, वर्मन का करीबी सहयोगी दिलीप और एक अंतरराष्ट्रीय मूर्ति तस्करी सिंडिकेट यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि वर्मन की हत्या किसने की। आखिरकार वह मुथुवेल पांडियन तक पहुंच ही जाता है। ये गिरोह उनके परिवार और करीबियों को धमकी देता है, तो आखिरकार ‘टाइगर’ मुथुवेल पांडियन को एक बार फिर एक्शन में लौटना पड़ता है। फिल्म की कहानी लोगों को काफी पसंद आई है।
‘जेलर 2’ कितनी की है कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जेलर 2‘ ने 16नें दिन ₹5.50 Cr की कमाई की है। इन 16 दिनों मं नेट ईआंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अब तक ₹435.40 Cr के कलेक्शन किए हैं। वहीं 29वें दिन इसने विदेशों में करीब ₹3.00 Cr का कलेक्शन किया है। विदेशों में इस फिल्म ने ₹267.50 करोड़ की कमाई की है और कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक ₹776.95 Cr का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ रजनीकांत की इस फिल्म ने ‘गदर 2’ के कलेक्शन को पछाड़ दिया है। बताते चलें कि ‘गदर 2’ ने 16 दिनों में ₹439.95 Cr की कमाई की थी और वर्ल्डवाइड ये ₹573.63 Cr के करीब रही थी।
अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3: में क्या दिखाया है
अब अगर बात करें अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3: द कंक्लूजन’ में विजय सलगांवकर एक बार फिर अपने पूरे परिवार को पुलिस और कानून के शिकंजे से बचाने के लिए अपना नया दिमागी खेल चलता है। इस बार केस की कमान नए क्राइम ब्रांच एसपी राजवीर सिंहो तोमर (जयदीप अहलावत) के हाथों में आती है। फिल्म की कहानी वहीं से आगे बढ़ती है जहां पिछली कहानी आकर खत्म हुई थी। मीरा देशमुख (तब्बू) और उनके पति महेश देशमुख (रजत कपूर) आज भी अपने बेटे सैम को नहीं भुला पाए हैं और उन्हें केवल इंसाफ नहीं बल्कि बदला चाहिए। फिल्म की कहानी ने लोगों के दिलों और दिमाग को छुआ है।
‘दृश्यम 3’ ने 29वें दिन कितनी की है कमाई
‘दृश्यम 3’ ने 29वें दिन ₹1.00 Cr की कमाई की है। देशभर में नेट कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने अब तक ₹374.00 Cr की कमाई की है। फिल्म ने करीब 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन शुक्रवार को किया है। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म मे अब तक ₹580.22 Cr की कमाई की है।
‘उड़ता तीर’ की कहानी क्या है
पिछले 8 दिनों से सिनेमाघरों में चल रही आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर‘ के ट्रेलर ने लोगों को खूब गुदगुदाया था। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक पाकिस्तानी जासूस को पूरी तैयारी के साथ गलत इरादों को अंजाम देने भारत भेजा जाता है। हालांकि, यहां आने के बाद जो होता है उससे पाकिस्तानियों का सिर चकरा जाता है। क्योंकि ये जासूस अब पाकिस्तानियों के लिए उड़ता तीर बन चुका है, जो उसी के लिए घातक साबित होता है।
‘उड़ता तीर’ ने 8वें दिन कितनी की है कमाई
इस फिल्म के कलेक्शन पर निगाह डालें तो ये इसने 8वें दिन करीब ₹2.85 Crकी कमाई की है। कुल मिलाकर फिल्म ने देसी बॉक्स ऑफिस पर ₹33.75 Cr की कमाई की और वर्ल्डवाइड ये अब तक ₹50.03 Cr का आंकड़ा पार कर चुकी हैं।

