Home Morning News (खास खबरें)Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 31 अक्टूबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 31 october 2026 morning top news headlines ntc

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 31 अक्टूबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 31 october 2026 morning top news headlines ntc

by BollywoodNewsAndMovie


विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने G20 देशों की विदेश मंत्रियों की बैठक में प्रतिबंधों और अहम समुद्री रास्तों के जरिए तेल आपूर्ति बाधित करने की आलोचना की. वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया गया है. इन खबरों के अलावा, दिल्ली के कई हिस्सों में शनिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 से नीचे दर्ज हुआ. पढे़ं शनिवार सुबह की बड़ी खबरें

ऊर्जा ठिकानों पर हमले के पीछे सोची-समझी रणनीति, विदेश मंत्री एस. जयशंकर का बड़ा बयान 

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शुक्रवार को G20 देशों की विदेश मंत्रियों की बैठक में प्रतिबंधों और अहम समुद्री रास्तों के जरिए तेल आपूर्ति बाधित करने की आलोचना की. उन्होंने कहा कि ऊर्जा व्यापार और बुनियादी ढांचे पर जानबूझकर किए जा रहे हमले सिर्फ संयोग नहीं,  बल्कि कीमतों को अपने नियंत्रण में रखने की सोची-समझी रणनीति है. 

6 वनकर्मी सस्पेंड, STF गठित… कूनों में चीते की गोली मारकर हत्या के मामले में तगड़ा एक्शन 

MP के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क की सीमा से निकले 19 माह के चीते केएनजी-22 की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में मुरैना और श्योपुर वन मंडल के 6 कर्मचारी निलंबित हुए हैं. साथ ही 8 संदिग्धों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. इस मामले में MP सरकार ने STF गठित की है, जबकि केंद्र सरकार ने भी जांच के लिए अधिकारियों का दल भेजा है.

UP की पहली वंदे भारत स्लीपर की आज लॉन्चिंग, देखें रूट-टाइमिंग-स्टॉपेज 

भारतीय रेलवे उत्तर प्रदेश को पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस की सौगात देने जा रहा है. 31 अक्टूबर को CM योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वाराणसी से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इस ट्रेन से वाराणसी से दिल्ली पहुंचने में मौजूदा शिव गंगा एक्सप्रेस के मुकाबले 55 मिनट कम लगेंगे. वहीं, वापसी में यात्रियों के 35 मिनट बचेंगे.

रूस के हमलों के बीच यूक्रेन को बड़ी राहत, अमेरिका ने पैट्रियट मिसाइलों की बिक्री को दी मंजूरी 

अमेरिका ने यूक्रेन को 2.1 अरब डॉलर की पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइलों की प्रस्तावित बिक्री को मंजूरी दे दी है. इस डील के तहत यूक्रेन को 500 पैट्रियट इंटरसेप्टर मिलेंगे. इन मिसाइलों को कनाडा, जर्मनी और नॉर्वे की आर्थिक मदद से खरीदा जाएगा. अमेरिकी विदेश विभाग ने शनिवार को इसकी जानकारी दी.

‘पंजाबियों को लड़ाई ना सिखाओ’, CJP पर भड़के दिलजीत दोसांझ! अभिजीत दिपके ने क्या कहा? 

दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली में 30 अक्टूबर की शाम औरा इंडिया टूर 2026 कॉन्सर्ट के जरिए फैंस को एंटरटेन किया. दिलजीत ने शो के दौरान अपनी आलोचनाओं पर भी बात की. उन्होंने CJP प्रोटेस्ट और फिल्म सतलुज पर उठे सवालों का जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘मैं चुप हूं, तो मुझे चुप ही रहने दो. मैं सभी का समर्थन करता हूं, लेकिन पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ.’

प्रकाश राज को राजनीतिक मुद्दों पर बोलना पड़ा भारी, छिना काम, पत्नी का छलका दर्द 

एक्टर प्रकाश राज की पत्नी-कोरियोग्राफर पोनी वर्मा ने कहा कि उनकी दोस्त, सामाजिक कार्यकर्ता-पत्रकार गौरी लंकेश की 2017 में हत्या ने प्रकाश को बुरी तरह तोड़ दिया था. लेकिन पोनी ने उन्हें मोर्चा लेने के लिए भी प्रेरित किया. उन्होंने ये भी बताया कि उनकी ईमानदारी की वजह से उन्हें काम खोना पड़ा, लेकिन वो पीछे नहीं हटे.  

इटली में सड़कों पर उतरे हजारों लोग, महंगाई से लेकर सैन्य खर्च पर जताया विरोध 

इटली के कई शहरों में शुक्रवार को हजारों छात्र, मजदूर और ट्रेड यूनियन के सदस्य सड़कों पर उतरे. प्रदर्शनकारियों ने बेहतर वेतन, बेहतर सार्वजनिक सेवाओं और बढ़ती महंगाई से राहत की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने सैन्य खर्च में बढ़ोतरी और संघर्ष वाले इलाकों में हथियार भेजने के लिए बंदरगाहों के इस्तेमाल का भी विरोध किया.

होर्मुज में फिर भड़का तनाव! ईरान का दावा- 4 तेल टैंकरों में लगी आग, अमेरिकी ड्रोन भी मार गिराए 

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की IRGC ने चार तेल टैंकरों में आग लगने और धमाके होने की जानकारी दी. खबर है कि ये टैंकर उन रास्तों से गुजरने की कोशिश कर रहे थे जिनकी अनुमति नहीं थी. इसी दौरान, एक टैंकर से किसी अज्ञात वस्तु के टकराने की खबर भी सामने आई. वहीं, ईरान की ओर से दावा किया गया है कि उसने अमेरिका के एक ड्रोन को मार गिराया है 

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, इस तेज गेंदबाज की हुई एंट्री 

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया गया है. चयन समिति ने तेज गेंदबाज आकिब नबी को शुरुआती तीन वनडे मुकाबलों के लिए टीम में शामिल कर लिया है. इससे पहले आकिब को सीरीज के चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारतीय स्क्वॉड में जगह मिली थी. अब वह सीरीज की शुरुआत से ही टीम इंडिया का हिस्सा होंगे.

ISRO ने NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग की, विदेशी GPS पर निर्भरता कम होगी 

इसरो ने शुक्रवार रात GSLV-F18 रॉकेट के जरिए NVS-03 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया. लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर में लॉन्च पैड 2 से हुई. इस सैटेलाइट को इसरो 170 किलोमीटर के पेरिजी और 37023 किलोमीटर की एपोजी वाले ऑर्बिट में तैनात करेगा. इससे NavIC की सेवाएं बेहतर होंगी और GPS पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment