Bigg Boss 20: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में एक और बड़ा इविक्शन देखने को मिला है। ‘पंचायत’ में अपने दमदार किरदार से पहचान बनाने वाले अभिनेता आसिफ खान का शो में सफर खत्म हो गया है। रविवार को प्रसारित हुए ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान ने उनके एविक्शन का ऐलान किया। आसिफ के घर से बाहर जाते ही जहां कई कंटेस्टेंट भावुक हो गए, वहीं यंग और स्काउट अपने आंसू नहीं रोक पाए। खुद आसिफ की आंखें भी नम नजर आईं।
आठ हफ्तों में खूब देखने को मिला ड्रामा
आसिफ खान ने बिग बॉस के घर में करीब आठ हफ्ते बिताए। इस दौरान उनका सफर कभी मनोरंजन तो कभी विवादों की वजह से सुर्खियों में रहा। शुरुआत में उन्हें शो का मजबूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन धीरे-धीरे उनका आक्रामक अंदाज और दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ टकराव उनके लिए मुश्किलें खड़ी करने लगा।
Hate aside it’s always difficult to see someone leave with tears in their eyes.
all the best for the future aasif! ❤️
#AsifKhan #Biggboss20 https://t.co/TNVVhvnMkX
— Kamil (@imkkamil12) November 1, 2026
आसिफ अक्सर अपनी एक्टिंग और स्टारडम का जिक्र करते दिखाई देते थे। हाल ही में आम्रपाली दुबे के साथ उनकी बातचीत भी चर्चा में रही। आम्रपाली ने मजाकिया अंदाज में उनसे पूछा कि वह किस तरह के एक्टर हैं। इस सवाल पर आसिफ नाराज हो गए और कहने लगे कि शो से बाहर आने के बाद सभी को उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लग जाएगा।
आम्रपाली के कमेंट पर भड़क गए थे आसिफ
बातचीत के दौरान आसिफ ने अपनी शादी में शामिल हुई बड़ी हस्तियों का भी जिक्र किया। इस पर आम्रपाली ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग मीम्स का हिस्सा बनने के बाद खुद को स्टार समझने लगते हैं। इस टिप्पणी ने घर के अंदर नई चर्चा छेड़ दी थी। इसके अलावा उदिति सिंह के साथ उनका विवाद भी काफी सुर्खियों में रहा। सीजन की शुरुआत में उदिति ने एक भावुक पल के दौरान आसिफ पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था। इस मामले पर आसिफ काफी नाराज हुए थे।
काजी तौकीर के साथ भी हुई थी तीखी बहस
आसिफ का गुस्सा कई टास्क के दौरान भी देखने को मिला। हाल ही में काजी तौकीर के साथ उनकी बहस ने माहौल गर्म कर दिया था। नॉमिनेशन टास्क के दौरान हार्ट अटैक को लेकर की गई टिप्पणी पर आसिफ भड़क गए और काजी की तरफ बढ़ते हुए उन्हें हेडबट करने की धमकी देते नजर आए। हालांकि, विवादों के बीच आसिफ के मजेदार स्केच और न्यूज रिपोर्टिंग वाले सेगमेंट दर्शकों को खूब पसंद आए। उनके इन अंदाजों ने शो में मनोरंजन का अलग रंग भी भरा।
कौन हैं आसिफ खान?
आसिफ खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर की थी। वह ‘रेडी’ और ‘अग्निपथ’ जैसी फिल्मों में छोटे किरदारों में नजर आए। इसके बाद उन्होंने ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ में भी काम किया। ओटीटी की दुनिया में आसिफ ने ‘जामताड़ा’, ‘पाताल लोक’, ‘ह्यूमन’ और ‘पंचायत’ जैसी चर्चित सीरीज में अपनी अदाकारी से पहचान बनाई। खासतौर पर ‘पंचायत’ में उनके दामाद जी वाले किरदार को दर्शकों का खूब प्यार मिला।
इविक्शन के बाद घर में पसरा सन्नाटा
आसिफ का इविक्शन सिर्फ उनके फैंस के लिए ही नहीं, बल्कि घर के कुछ सदस्यों के लिए भी भावुक पल बन गया। यंग और स्काउट उन्हें विदाई देते हुए फूट-फूटकर रो पड़े। आसिफ भी घर से निकलते समय अपने आंसू नहीं रोक पाए। अब देखना दिलचस्प होगा कि उनके जाने के बाद बिग बॉस 20 के घर में किसकी दोस्ती मजबूत होती है और किसके गेम पर इसका असर पड़ता है।
