Home Viralगुरुग्राम गोल्फ कोर्स हादसे पर सिया के पिता बोले- घटना के बारे में देर से पता चला, FIR खुद दर्ज कराने जाता

गुरुग्राम गोल्फ कोर्स हादसे पर सिया के पिता बोले- घटना के बारे में देर से पता चला, FIR खुद दर्ज कराने जाता

by BollywoodNewsAndMovie


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स एरिया में हुए एक दुर्घटना के मामले में पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज करने का फैसला किया है। वायरल वीडियो के आधार पर गुरुग्राम पुलिस ने कहा है कि पीड़िता की तरफ से अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं आई है, लेकिन वीडियो देखने के बाद पुलिस खुद मामले में कार्रवाई कर रही है।

क्या बोले सिया के पिता?

आरोपितों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता सिया के पिता ने एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘मुझे हादसे के बारे में एक घंटे पहले ही पता चला। वरना मैं खुद जाकर मुकदमा दर्ज कराता। यह रात का मामला नहीं था, दिन में हुआ था। हम भाग्यशाली हैं कि हमारी बेटी को कोई चोट नहीं आई। मैंने उससे पूछा कि अगर ऐसी घटना हुई तो तुमने हमें क्यों नहीं बताया? घर पहुंचकर बताना चाहिए था।’ फिलहाल, पुलिस जांच जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

You may also like

Leave a Comment