Home ViralGurugram Road Rage: Sports Bike Rider Hit by Car, CCTV Footage Viral

Gurugram Road Rage: Sports Bike Rider Hit by Car, CCTV Footage Viral

by BollywoodNewsAndMovie


गुरुग्राम1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
गुरुग्राम में कार की टक्कर के बाद गोल्फ कोर्स रोड पर गिरी युवती। - Dainik Bhaskar

गुरुग्राम में कार की टक्कर के बाद गोल्फ कोर्स रोड पर गिरी युवती।

गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर सोमवार को एक कार सवार युवक ने लेडी बाइकर की स्पोर्ट्स बाइक को साइड से टक्कर मार दी। लेडी बाइकर सिया के मुताबिक, कार सवार युवक ने पहले इशारा कर रुकने को कहा। नहीं रुकने पर कार से बाइक को टक्कर मारी। वह सड़क पर गिर गई और बाइक करीब 50 मीटर तक घिसटती रही।

पूरी घटना बाइक पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुई। गुरुग्राम पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए 3 टीमें लगाई गई हैं।

घटना के बाद आरोपी मीडिया के सामने आया। वह पलवल का रहने वाला जिम संचालक कल्याण बैंसला है। बैंसला खुद को इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर बताता है।

मीडिया से उसने कहा, “मैं अपनी फैमिली के साथ जा रहा था। मैंने युवती को कोई इशारा नहीं किया, सिर्फ धीमे बाइक चलाने को कहा। मैं मानता हूं कि टक्कर हुई। अगर उस वक्त मैं रुक जाता तो वो लोग हमें पीटते।”

तस्वीरों में देखिए कैसे राइडर को टक्कर मारी…

गोल्फ कोर्स रोड पर बाइक राइडर युवती को कार सवार युवकों ने रुकने का इशारा किया।

गोल्फ कोर्स रोड पर बाइक राइडर युवती को कार सवार युवकों ने रुकने का इशारा किया।

युवती को कार सवार युवक ने ओवरटेक कर साइड मारी। टक्कर लगते ही युवती सड़क पर गिर गई।

युवती को कार सवार युवक ने ओवरटेक कर साइड मारी। टक्कर लगते ही युवती सड़क पर गिर गई।

साथी बाइक राइडर दूर तक कार का पीछा करते हैं, लेकिन कार ड्राइवर तेज चलाकर भाग निकलता है।

साथी बाइक राइडर दूर तक कार का पीछा करते हैं, लेकिन कार ड्राइवर तेज चलाकर भाग निकलता है।

जानिए लेडी राइडर ने क्या बताया…

रविवार सुबह दोस्तों के साथ राइड पर निकली थी सिया

गुरुग्राम की रहने वाली सिया ने बताया कि मैं रविवार को अपने बाइकिंग ग्रुप के साथ गोल्फ कोर्स रोड पर स्पोर्ट्स बाइक Aprilia RS 457 चला रही थी। राइड शुरू होने के बाद से ही एक कार (मारुति सियाज) में सवार युवक बार-बार मेरी बाइक के पास आने की कोशिश कर रहे थे। वो गलत इशारे करने लगे। उन्हें दूरी बनाए रखने को कहा, लेकिन कार सवारों ने बाइक रोकने का इशारा किया। युवक नशे में लग रहे थे।

अनजान युवकों को देखकर बाइक नहीं रोकी

सिया ने कहा- सुबह के समय सड़क पर अनजान युवकों द्वारा मुझे इस तरह रोकने की कोशिश से किसी अनहोनी की आशंका हुई थी। कुछ दूरी तक कार हमारे पीछे चलती रही। कार सवार युवकों ने आगे जाकर ओवरटेक किया और बाइक में साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मैं बाइक समेत सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक भी काफी दूर तक घिसटती चली गई। राइडिंग गियर के कारण ज्यादा चोट नहीं लगी।

दोस्त ने पीछा किया, ट्रैफिक सिग्नल पर बच निकले

सिया ने आगे बताया कि हादसे के तुरंत बाद कार सवार युवक वहां से भाग निकले। मेरे एक साथी ने बाइक से उनका पीछा किया। कुछ दूर तक पीछा करने के बाद ट्रैफिक लाइट के पास कार सवार युवकों ने रास्ता बदलकर पीछा कर रहे राइडर को चकमा दे दिया और फरार हो गए। ये पूरी घटना बाइक में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

कल्याण बैंसला पलवल में KBT जिम चलाता है। उसने खुद को इंटरनेशनल कबड्‌डी प्लेयर भी बताया है हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

कल्याण बैंसला पलवल में KBT जिम चलाता है। उसने खुद को इंटरनेशनल कबड्‌डी प्लेयर भी बताया है हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

मालिक बोला- कल्याण लेकर गया था कार

हादसे का वीडियो सामने आने के बाद कार मालिक मनीष ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, “मैं आर्मी में हूं। दोस्त कल्याण बैंसला दो दिन पहले कहीं जाने की बात कहकर कार लेकर गया था। सोमवार सुबह घटना के बारे में पता चला। उस समय मैं ड्यूटी पर था। मैंने कल्याण को फोन किया, लेकिन उसका फोन बंद आया।”

पलवल में जिम चलाता है बैंसला

कल्याण बैंसला पलवल में KBT जिम चलाता है। उसने इंस्टाग्राम पर खुद को इंटरनेशनल कबड्‌डी प्लेयर, इंडियन रग्बी टीम का मेंबर और अमेच्योर ओलिंपिया इंडिया का विनर बताया है। हालांकि इस दावों की पुष्टि नहीं हुई है। विवाद के बाद कल्याण ने अपना इंस्टा अकाउंट भी डीएक्टिवेट कर दिया है।

कल्याण बैंसला ने इंस्टाग्राम पर खुद को अमेच्योर ओलिंपिया इंडिया का विनर भी बताया।-फाइल

कल्याण बैंसला ने इंस्टाग्राम पर खुद को अमेच्योर ओलिंपिया इंडिया का विनर भी बताया।-फाइल

अब जानिए कल्याण बैंसला ने क्या कहा…

राइडर तेजी से निकले, मैंने स्लो चलाने को कहा

मीडिया से बातचीत में कल्याण बैंसाला ने कहा, “घटना रविवार सुबह 7 से 8 बजे की है। कार में मेरी दीदी, बुआ का बेटा और मौसी का बेटा था। करीब 20-22 बाइक वाले मेरी साइड से तेज रफ्तार में निकले। मुझे पता नहीं था कि बाइक युवती चला रही है। मैंने उसे और उसके साथ मौजूद लड़के से सिर्फ बाइक स्लो चलाने को कहा था। मैंने जानबूझकर टक्कर नहीं मारी। युवती बिना शीशे में देखे मुड़ रही थी, तभी यू-टर्न के पास मुझसे कार कंट्रोल नहीं हुई और टक्कर हो गई। मेरी गलती है, मैं मान रहा हूं।”

रुकता तो बाइकर्स पीट देते

कल्याण ने आगे कहा, “मैंने भाई से कहा था कि हमें रुक जाना चाहिए, लेकिन सभी बाइकर्स गाली देने लगे। मेरे साथ फैमिली थी, इसलिए डर था कि रुकने पर वे लोग हमें पीट देंगे। रेड लाइट पर मैंने कार रोककर उनसे बात भी की और कहा कि मेरी गलती नहीं है। इसके बाद भाई ने वहां रुकने से मना किया। मेरे खिलाफ पहले एक भी केस नहीं है। अब मुझे परेशान किया जा रहा है।”

सिया ने इंस्टाग्राम पर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

सिया ने इंस्टाग्राम पर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

सिया बोली- FIR दर्ज कराऊंगी, अभी चेहरा नहीं दिखाना चाहती

पुलिस के अज्ञात पर मामला दर्ज होने के बाद सिया ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई। उसने लिखा- नमस्ते सभी को, और आपके इस पूरे समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैंने देखा है कि कई लोग उस व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं, और मुझे FIR के बारे में पूछने वाले मैसेज भी मिल रहे हैं। मैं आज शाम तक अपने वकील के साथ मिलकर FIR दर्ज कराऊंगी और कानूनी कार्रवाई करूंगी।

कृपया धैर्य और शांति बनाए रखें। मैं अपनी पहचान या चेहरा नहीं दिखाना चाहती, और मैं इस समय कोई इंटरव्यू नहीं दूंगी। मुझे उम्मीद है कि हर कोई मेरे इस फैसले का सम्मान करेगा। मैं आपको आगे की जानकारी देती रहूंगी। किसी भी जानकारी के लिए, कृपया मुझे इंस्टाग्राम पर डायरेक्ट मैसेज (DM) करें।

सिया ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर कहा कि मैं FIR दर्ज कराऊंगी।

सिया ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर कहा कि मैं FIR दर्ज कराऊंगी।

पुलिस बोली- शिकायत नहीं मिली, खुद FIR दर्ज की

ACP हेडक्वार्टर अभिलक्ष जोशी ने बताया कि पीड़ित की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली। हालांकि, गुरुग्राम पुलिस ने वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लिया है और मामले में FIR दर्ज कर ली। मामले में जो भी लोग शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

—————————

यह खबर भी पढ़ें…

आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में धीरज बोम्मादेवरा को गोल्ड:यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के दूसरे तीरंदाज, 2007 में डोला बनर्जी जीती थीं

आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने गोल्ड मेडल जीता। रविवार को हुए मुकाबले में धीरज ने जापान के नाकानिशी जुन्या को हराया। पांच सेट तक चले मुकाबले में दोनों का स्कोर 5-5 से बराबर रहा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

You may also like

Leave a Comment