HomeBigg Boss 20Bigg boss 20 LIVE: कैप्टेंसी टास्क में स्काउट, उदिति और अरिश्फा की हाई वोल्टेज लड़ाई, माही से भिड़ीं आम्रपाली दुबे – bigg boss 20 episode 10 written update in hindi 15 sept 2026 rang me bhang ghar me jung
Bigg boss 20 LIVE: कैप्टेंसी टास्क में स्काउट, उदिति और अरिश्फा की हाई वोल्टेज लड़ाई, माही से भिड़ीं आम्रपाली दुबे – bigg boss 20 episode 10 written update in hindi 15 sept 2026 rang me bhang ghar me jung
‘बिग बॉस 20’ में नॉमिनेशन के बाद अब बारी है कैप्टेंसी टास्क की। इसमें उदिति का एक अलग ही रूप दिखने वाला है और वो स्काउट से जोरदार टक्कर लेती नजर आएंगी। अरिश्फा ने भी अपने लिए आवाज उठाई। जानिए आज के हाइलाइट्स।
बिग बॉस 20 हाइलाइट्स
‘बिग बॉस 20’ में बीते एपिसोड में नॉमिनेशन दिखाया गया, जिसमें तीन लोग घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। अब, आज बारी है कैप्टेंसी टास्क की। शो में वैसे तो काफी कुछ होने वाला है लेकिन कैप्टेंसी टास्क में उदिति और अरिश्फा अकेली स्काउट से जैसे भिड़ती नजर आने वाली हैं, वो जबरदस्त है। इन तीनों के बीच काफी कहासुनी और झगड़े होते हैं।
शो शुरू होते ही घरवाले अच्छे मूड में दिखते हैं। यंग आम्रपाली को अपना एक रैप सुनाते हैं। कनिका और ईशा गार्डेन में बात करती हैं। ईशा अपनी कहानी सुनाती हैं, वो भी दोस्त कहकर। हालांकि वो अपने एक्स के बारे में बात कर रही होती हैं। माही, कनिका और गुल्लू गार्डेन में मस्ती करते हैं। तीनों का फन मोमेंट सामने आता है।
किचन में आम्रपाली और माही का झगड़ा
आम्रपाली आकर कहती हैं कि मैरी कॉम किसी की नहीं सुनती हैं। वो किचन में बस अपने हिसाब से चीजें करना चाहती हैं। आम्रपाली अपनी पसंद की सब्जी बनाती हैं, जिस पर मैरी को दिक्कत होती है। रीति अपने पापा का गाना ‘रिंकिया के पापा’ गाती हैं जिस पर कुछ लोग डांस भी करते हैं। माही और आम्रपाली के बीच लड़ाई होती है किचन में खाने को लेकर।
लेखक के बारे मेंकनिका सिंहकनिका सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजीटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital content producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की ‘एंटरटेनमेंट’ (Entertainment) टीम से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में उनका 7 साल लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम किया है। कनिका ने फरवरी 2022 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्होंने पिछले 4 साल में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म रिव्यू, ओपिनियन, रियलिटी शोज और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज जैसे काम किए हैं। इसके अलावा, कनिका ने अपने करियर में हेल्थ, टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल जैसी बीट पर भी काम किया है।
बड़ी फिल्मों के ट्रेलर की कॉपी तैयार करना हो, या ट्रेंडिंग खबरों से लेकर ब्रेकिंग पर काम करना हो, कम समय में कॉपी बनाकर पब्लिश करना कनिका की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- फिल्मों को लेकर चल रही हाइप और यूथ पर इसके असर की एनालिसिस कॉपी तैयार करना, वायरल ट्रेंड वाली खबरों पर काम करना, हर फिल्म पर अपने नजरिए से ओपिनियन लिखना, बिग बॉस शो को तीन महीने फॉलो करना और इस पर लगातार यूनिक कॉपी बनाना।
पत्रकारिता अनुभव: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आउटपुट डेस्क और डिजिटल मीडिया में 7 साल से कार्यरत कनिका सिंह ने साल 2018 से VNR Digital media से करियर की शुरुआत की। फिर नवभारत टाइम्स के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हुए बाद में बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम किया। इसके बाद नवभारत टाइम्स से फिर से जुड़ने का मौका मिला, जहां करियर की लंबी पारी की शुरुआत हुई। कनिका ने साल 2019 में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली। इस दौरान, एंकरिंग से लेकर नुक्कड़ नाटक, पपेट्री शो, स्किट परफॉर्मेंस दी और स्किल्ड राइटिंग पर फोकस किया। इसके बाद 2021 में राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कन्युनिकेशन में मास्टर्स किया। 2018 में जर्नलिज्म में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।… और पढ़ें