Home Hollywoodहॉलीवुड में फिर बजेगा आदर्श गौरव का डंका, जून से शुरू करेंगे Alien: Earth 2 की शूटिंग

हॉलीवुड में फिर बजेगा आदर्श गौरव का डंका, जून से शुरू करेंगे Alien: Earth 2 की शूटिंग

by BollywoodNewsAndMovie


आदर्श गौरव एक बार फिर इंटरनेशनल साइंस-फिक्शन सीरीज ‘एलियन: अर्थ’ के दूसरे सीजन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रहे हैं. जून में इसके नए सीजन की शूटिंग शुरू होगी और इससे जुड़ी तैयारी तेज हो चुकी है. खास बात ये है कि आदर्श जल्द ही इंटरनेशनल शूटिंग शेड्यूल के लिए रवाना होंगे, जिसके बाद सीजन 2 का काम आगे बढ़ेगा. इस खबर के बाद फैंस में भी इसे लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गया है.

आदर्श ने इस खबर की कंफर्म करते हुए बताया कि वो जल्द ही इंटरनेशनल शूटिंग शेड्यूल के लिए रवाना होंगे और उसके बाद सीजन 2 की शूटिंग शुरू होगी.

ये भी पढ़ें: ‘अगर मुझे आगे मौका…’, क्या राजनीति में कदम रखने वाली हैं भूमि पेडनेकर? बोलीं- मेरे खून में देश की सेवा है

फिर नजर आएंगे ‘स्लाइटली’ के किरदार में

आदर्श गौरव इस सीरीज में ‘स्लाइटली’ नाम के किरदार को दोबारा निभाते नजर आएंगे. उन्होंने कहा कि ये किरदार उनके लिए बेहद खास है. शूटिंग खत्म होने के बाद भी ये किरदार लंबे समय तक उनके साथ बना रहा, क्योंकि इसमें कई इमोशनल सीन हैं और इसका स्वभाव भी काफी अलग है, एक्टर का कहना है कि इस किरदार को फिर से निभाने का मौका मिलना उनके लिए खुशी और सुकून दोनों की बात है.

बड़े नामों के साथ काम करने का मिला मौका

उन्होंने बताया कि सीरीज के निर्माता नूह हॉली और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर रिडले स्कॉट ने एक बेहद दिलचस्प और विशाल, हैरत में डालने वाली दुनिया तैयार की है. ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना किसी भी कलाकार के लिए बड़ी उपलब्धि है.

आदर्श के मुताबिक, दूसरे सीजन में कहानी पहले से ज्यादा बड़े स्तर पर दिखाई जाएगी और दर्शकों को कई नए अनुभव देखने को मिलेंगे.

ये भी पढ़ें: ‘अगर मुझे आगे मौका…’, क्या राजनीति में कदम रखने वाली हैं भूमि पेडनेकर? बोलीं- मेरे खून में देश की सेवा है

स्टारकास्ट से सीखने को मिलता है बहुत कुछ

आदर्श ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात इसकी शानदार स्टारकास्ट है. उनके अनुसार, पीटर डिंकलेज, टिमोथी ओलिफेंट और अन्य एक्टर्स के साथ काम करना एक इंस्पिरेशनल एक्सपीरियंस रहा है. ऐसे बेहतरीन कलाकारों के बीच काम करने से हर दिन कुछ नया सीखने और खुद को बेहतर बनाने का अवसर मिलता है.

सीजन 2 में आदर्श गौरव के साथ सिडनी चैंडलर, एलेक्स लॉथर, एस्सी डेविस, सैमुअल ब्लेंकिन, बाबू सीसे, टिमोथी ओलिफेंट और पीटर डिंकलेज जैसे कई कलाकार भी नजर आएंगे. दर्शकों को इस नई कास्ट के साथ एक रोमांचक और दमदार कहानी देखने को मिलेगी.





Source link

You may also like

Leave a Comment