Home Viral‘दो घंटे कमरे में बिताओ, किसी को पता नहीं चलेगा…’, वायरल ऑडियो के बाद रीवा में प्रभारी CMO निलंबित

‘दो घंटे कमरे में बिताओ, किसी को पता नहीं चलेगा…’, वायरल ऑडियो के बाद रीवा में प्रभारी CMO निलंबित

by BollywoodNewsAndMovie


डिजिटल डेस्क, रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले की चाकघाट नगर परिषद से जुड़ा एक कथित ऑडियो मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ। इसमें एक अधिकारी महिला कंप्यूटर ऑपरेटर से कथित तौर पर कमरे में दो घंटे साथ बिताने की बात कह रहा है। बातचीत में अधिकारी के पत्नी और बच्चों के बाहर होने का भी जिक्र बताया जा रहा है।

महिला की शिकायत और कथित ऑडियो की जांच के बाद चाकघाट नगर परिषद के प्रभारी सीएमओ शंखधर पांडेय को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें संयुक्त संचालक कार्यालय, रीवा में अटैच किया गया है।

महिला ने 15 दिन पहले की थी शिकायत

महिला ने करीब 15 दिन पहले नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त को शिकायत भेजी थी। इसमें उसने बताया कि वह 15 मार्च 2018 से चाकघाट नगर परिषद में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में काम कर रही थी।

महिला का आरोप है कि 18 जून 2026 को प्रभारी सीएमओ शंखधर पांडेय और नगर परिषद अध्यक्ष विभव कुमार जायसवाल ने उसका कंप्यूटर उठाने का प्रयास किया और उसके साथ अभद्रता की। उसने इस घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने की मांग भी की थी।

मांग पूरी नहीं करने पर नौकरी से हटाने का आरोप

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि कथित मांग पूरी नहीं करने के बाद प्रभारी सीएमओ ने बैकडेट में पत्र जारी कर उसे नौकरी से हटा दिया। इसके साथ ही 24 जून 2026 से उसकी ऑनलाइन उपस्थिति आईडी भी बंद कर दी गई।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसे पिछले छह महीने से वेतन नहीं मिला है और करीब ढाई साल से उसके ईपीएफ खाते में राशि जमा नहीं की गई है।

कई अधिकारियों को दिए आवेदन

महिला ने मामले को लेकर चाकघाट थाने के साथ श्रम पदाधिकारी, कलेक्टर, नगरीय प्रशासन के संयुक्त संचालक और पुलिस अधीक्षक को भी आवेदन दिए। शिकायत में उसने निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और नौकरी पर बहाली की मांग की थी।



Source link

You may also like

Leave a Comment