Home Viralझरने में नहा रहे परिवार पर गिरा खतरनाक सांप, रूह कंपा देगा वीडियो

झरने में नहा रहे परिवार पर गिरा खतरनाक सांप, रूह कंपा देगा वीडियो

by BollywoodNewsAndMovie


बरसात का मौसम है, ऐसे में हर कोई अपने परिवार को लेकर नदी झरनों की ओर मजे लेने निकल पड़ता है. लेकिन कई बार ये अनुभव हर इंसान या परिवार के लिए एक जैसा नहीं रहता. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें झरने के नीचे नहाते परिवार पर ऊपर से भारी भरकम सांप आ गिरा जिसके बाद छोटे बच्चों समेत वहां नहा रहा पूरा परिवार सहम गया. वीडियो देखकर आपके भी पसीने छूट जाएंगे.

झरने में नहा रहे परिवार पर गिरा सांप

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें झरने के नीचे नहा रहे एक परिवार जिसमें छोटे छोटे बच्चे भी शामिल हैं एक बड़े खतरे से अनजान हैं. पहाड़ से मोटी धार के साथ उछाल मारते हुए पानी नीचे गिर रहा है और उसी के नीचे चट्टान पर बैठा यह परिवार पानी की बौछारों का आनंद ले रहा है. लेकिन तभी पानी के साथ एक मोटा सा काला सांप ऊपर से आकर नीचे परिवार पर गिरता है जिसके बाद पूरे परिवार की हालत टाइट हो जाती है.

छोटे बच्चे और महिलाएं भी थीं मौजूद

जैसे ही सांप वहां नहा रहे परिवार के सदस्यों बाप और छोटे बच्चों पर गिरता है वहां बैठी महिलाएं और लोग जोर से चीख उठते हैं. सांप के आते ही परिवार बच्चों को दूर करते हैं लेकिन तब तक सांप पानी के साथ चट्टानों में गायब हो चुका होता है. अब वीडियो देखकर लोग सांप की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं. कोई इसे कोबरा कह रहा है तो कोई इसे धामन बता रहा है. कुल मिलाकर वीडियो रूह को कंपा देने वाला है.

यह भी पढ़ें: आंख में मिर्ची झोंककर बैंक लूट ले गया लुटेरा, CCTV फुटेज वायरल

यूजर्स बोले, नजारा देख रूह कांप गई

वीडियो को @chicagobachi नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अच्छा है यह सांप धामन था, वरना बड़ा खतरा हो सकता था. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…दिखने में सांप कोबरा लग रहा है लेकिन कुछ कह नहीं सकते. एक और यूजर ने लिखा…सांप देखकर तो मेरी रूह कांप गई.

यह भी पढ़ें: 60 साल के दादा जी ने ट्रेन पर लटककर किया स्टंट, फटी रह गईं यूजर्स की आंखें





Source link

You may also like

Leave a Comment