Home Viralगोपालगंज में इंजीनियरिंग छात्र का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, धार्मिक व देश विरोधी टिप्पणी का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

गोपालगंज में इंजीनियरिंग छात्र का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, धार्मिक व देश विरोधी टिप्पणी का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

by BollywoodNewsAndMovie


Gopalganj Viral Video: फुलवरिया थाना क्षेत्र के माड़ीपुर गांव निवासी इस्लाम मियां के पुत्र सलमान मियां का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में नाराजगी का माहौल है. वायरल वीडियो में धार्मिक भावनाओं और देश से जुड़े कथित आपत्तिजनक बयान दिए जाने की बात सामने आयी है. वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है.

भोपाल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है युवक

फुलवरिया थानाध्यक्ष कुंदन कुमार के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सलमान मियां वर्तमान में भोपाल में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है. पुलिस के अनुसार, कथित वीडियो भी भोपाल से सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने की जानकारी मिली है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने माड़ीपुर स्थित उसके घर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की.

पुलिस ने सोशल मीडिया गतिविधियों पर बढ़ायी नजर

पुलिस ने परिजनों को मामले की गंभीरता से अवगत कराया है तथा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री प्रसारित नहीं करने की हिदायत दी है. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता और उससे जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है.

वरीय अधिकारियों को दी गयी जानकारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी वरीय पुलिस अधिकारियों को दी गयी है. वीडियो भोपाल से अपलोड किए जाने की जानकारी के आधार पर तकनीकी और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. वरीय अधिकारियों से प्राप्त निर्देश और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रख रही है. प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गयी है कि वे किसी भी अपुष्ट या भड़काऊ सामग्री को साझा न करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें.



Source link

You may also like

Leave a Comment