Home Viralअंबानी फैमिली की सादगी! ‘बप्पा मोरया’ नारे के बीच राधिका ने दिया डाउन टू अर्थ वाला जेस्चर और जीत लिया दिल – radhika merchant along with nita ambani there down to earth gesture during ganpati visarjan won hearts

अंबानी फैमिली की सादगी! ‘बप्पा मोरया’ नारे के बीच राधिका ने दिया डाउन टू अर्थ वाला जेस्चर और जीत लिया दिल – radhika merchant along with nita ambani there down to earth gesture during ganpati visarjan won hearts

by BollywoodNewsAndMovie


Ganpati Visarjan Ambani Family: एंटीलिया से ‘गणपति विसर्जन’ के लिए निकली अंबानी फैमिली की वैसे तो ढेरों वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। जिसमें लोग खुशी से नाचते और जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। मगर अंबानी फैमिली की बहु राधिका का एक डाउन टू अर्थ जेस्चर इंटरनेट का दिल जीत रहा है।

Radhika Ambani Sweet Gestura At Ganpati Visarjan
गणपति विसर्जन के दौरान राधिका मर्चेंट ने दिया डाउन टू अर्थ जेस्चर
अंबानी फैमिली के घर में मनाए जाने वाला हर फंक्शन अपने आप ही चर्चा में आ जाता है। जिसकी पहली सबसे बड़ी वजह तो वहां बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से लेकर धर्म गुरुओं और राजनेताओं का जमावड़ा होता है। इसके अलावा हर त्योहार को इतनी खूबसूरती से मनाया जाता है, जिसके वीडियोज भी हर साल इंटरनेट पर सामने आते हैं। इस बार राधिका मर्चेंट अंबानी का ऐसा ही एक वीडियो वायरल है, जो लोगों का दिल जीत रहा है।

डाउन टू अर्थ व्यवहार!

डाउन टू अर्थ व्यवहार!

अंबानी फैमिली की बप्पा को विदा करने की वैसे तो कई वीडियो वायरल है। जिसमें राधिका भी खुशी से नाचती और ‘बप्पा मोरेया’ के नारे लगाती नजर आ रही है। मगर एक क्लिप में उन्होंने इस मोमेंट को रिकॉर्ड कर रहे शख्स की ओर जिस तरह से जेस्चर दिया। वो इंटरनेट का दिल जीत रहा है। राधिका जब ‘बप्पा मोरेया रे’ का जयकारा लगा रही होती, तभी उनकी उन्हें रिकॉर्ड कर रहे व्यक्ति पर नजर पड़ती है और वो मुस्कुराना शुरू कर देती है।

जेस्चर ने जीता दिल

जेस्चर ने जीता दिल

‘गणपति विसर्जन’ के दौरान मिसेज अनंत अंबानी इतनी खुश होती है कि वह कैमरे की ओर देखते ही पहले तो हाथ हिलाती है, फिर दोनों हाथ जोड़कर नमस्ते करती है। बाद में हंसते हुए थंब्स-अप भी दिखाती है। इस बीच उनकी सांस नीता अंबानी की नजर जब उनपर पड़ती है, तब वह भी कैमरे की ओर देखकर हंसते हुए हाथ हिलाती है और यह मोमेंट इसी के साथ खत्म हो जाता। इस वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर ढेरों रिएक्शन बटोरे हैं।

जीरो एटीट्यूड


इस मोमेंट को X पर पोस्ट करने वाले गगन चौधरी लिखते हैं कि अनंत अंबानी को राधिका मर्चेंट से प्यार होने की एक वजह है। इस लड़की में जरा भी घमंड नहीं है। राधिका, अंबानी परिवार की असली दौलत है। गगन के अलावा भी कई यूजर्स ने अंबानी फैमिली के ‘गणपति विसर्जन’ वाले मोमेंट का वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने राधिका और नीता अंबानी के डुओ की बात की है।

जेम ऑफ अंबानीज!

जेम ऑफ अंबानीज!

राधिक मर्चेंट के इस जेस्चर को लेकर कमेंट सेक्शन में ढेरों रिएक्शन आए है। एक कमेंट में यूजर ने लिखा कि उन्होंने बार-बार यह भी साबित किया है कि VIPs भी आम जिंदगी जी सकते हैं। बस नॉर्मल काम करते हुए। दूसरे यूजर ने भी माना कि राधिका वाकई बहुत डाउन टू अर्थ नजर आती है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अंबानी फैमिली एक बेहद क्लचरल फैमिली है, जो हर त्योहार को पूरे उत्साह के साथ मनाती है।

Prakhar Pandey

लेखक के बारे मेंPrakhar Pandeyप्रखर पाण्डेय नवभारतटाइम्स.कॉम में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं और पिछले 3.5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वायरल जर्नलिज्म में विशेषज्ञता रखने वाले प्रखर ने अब तक 3100 से अधिक लेख लिखे हैं। वह सोशल मीडिया की दुनिया (Instagram, X/Twitter, Reddit, Threads और Facebook) की नब्ज पहचानने में माहिर हैं। प्रखर की विशेषता केवल ट्रेंड्स को पकड़ना ही नहीं, बल्कि इंडियन रेलवे और ट्रेन यात्राओं से जुड़ी ऐसी ‘फ्रेश’ और ‘यूनिक’ खबरें सामने लाना है, जो सीधे आम आदमी के जीवन को प्रभावित करती हैं।प्रखर मानते हैं कि ‘वायरल’ होने का अर्थ केवल सनसनी फैलाना नहीं, बल्कि कंटेंट की गहराई और उसकी प्रमाणिकता सुनिश्चित करना है। यही कारण है कि वे किसी भी सोशल मीडिया स्टोरी को पब्लिश करने से पहले मूल सोर्स या पोस्ट करने वाले व्यक्ति से संपर्क कर उसकी सत्यता की जांच करते हैं। साल 2025 में उनके द्वारा कवर की गई ‘ढाबे पर फौजियों’ की कहानी इसका प्रमाण है, जिसने न केवल लोगों को दिल जीता, बल्कि अपनी विश्वसनीयता के कारण सोशल मीडिया पर व्यापक सराहना भी पाई।एक Gen-Z लेखक होने के नाते प्रखर को आज की युवा पीढ़ी की पसंद और डिजिटल व्यवहार की गहरी समझ है। वे वायरल कंटेंट के ‘हल्केपन’ को कम करने के लिए उसमें मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक सीख को पिरोते हैं, ताकि पाठक केवल खबर न पढ़ें, बल्कि उससे जुड़ाव महसूस करें। मनोरंजन, खेल और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर उनकी पैनी नजर उनके लेखों को अधिक सूचनात्मक और ट्रेंडी बनाती है।शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो प्रखर ने फिल्म सिटी स्थित गुलशन कुमार जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन इंस्टीट्यूट (नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त) से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में BA किया है। इसके अलावा, उन्होंने प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, प्रयागराज से राजनीति विज्ञान में MA की डिग्री हासिल की है। यह शैक्षणिक आधार उन्हें खबरों को राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से समझने में मदद करता है।नवभारत टाइम्स के साथ जुड़ने से पहले, प्रखर ने करीब पौने दो साल जागरण.कॉम में अपना योगदान दिया था, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स, एस्ट्रो और लाइफस्टाइल जैसी विभिन्न बीट्स पर हजारों वेब स्टोरीज कवर कीं। प्रखर का उद्देश्य जटिल से जटिल खबर को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है, ताकि वह हर आम आदमी के लिए उपयोगी साबित हो सके।और पढ़ें