Home Bigg Boss 20Bigg Boss: सिद्धार्थ-कियारा दूसरी बार बनेंगे पेरेंट्स? बिग बॉस 20 में पहुंचे एक्टर तो तेज हुई अटकलें, क्या है सच?

Bigg Boss: सिद्धार्थ-कियारा दूसरी बार बनेंगे पेरेंट्स? बिग बॉस 20 में पहुंचे एक्टर तो तेज हुई अटकलें, क्या है सच?

by BollywoodNewsAndMovie


नई दिल्ली. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ फॉरेस्ट’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. फिल्म का छठ गीत जबरदस्त हिट रहा. कुछ ही दिनों में फिल्म के गाने को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला. फिल्म के प्रमोशन के लिए तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में पहुंचे थे. वीकेंड का वार में तमन्ना और सिद्धार्थ ने अपनी फिल्म के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बातचीत की जिसके बाद से सिद्धार्थ और कियारा के दूसरी बार पेरेंट्स बनने की चर्चाएं तेज हैं.

कियारा और सिड ने पिछले साल अपनी बेटी का स्वागत किया था.

दरअसल, वीकेंड का वार में सलमान खान ने सिद्धार्थ मल्होत्रा से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर बातचीत की. भाईजान ने बताया कि कैसे वो लंबे समय तक एक्टर पर शादी करने का दबाव डाल रहे थे. उनके बार-बार कहने के बावजूद सिद्धार्थ ने अपने रिलेशनशिप को प्राइवेट रखा था. सलमान ने पूछा कि आखिर सिड और कियारा ने अपने रिश्ते को इतने लंबे समय तक सीक्रेट क्यों रखा था.

पिछले साल पेरेंट्स बने थे कियारा और सिद्धार्थ

इसपर सिद्धार्थ ने कहा कि उन्होंने अपने राज को राज रखा था और सही समय आने पर अपने राज को खोला था. इसपर सलमान खान कहते हैं कि वो राज अब बच्चे में हैं. सिद्धार्थ और कियारा ने जुलाई 2025 में अपनी बेटी सराया मल्होत्रा का इस दुनिया में स्वागत किया था, जिसके कुछ महीनों बाद उन्होंने उसके नाम का खुलासा किया था.

ये भी पढ़ें: ‘उम्र का असर है’, गंजापन और हेयर ट्रांसप्लांट के रूमर्स पर सलमान ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को सुनाई खरी-खोटी

सलमान खान ने की सिद्धार्थ मल्होत्रा की खिंचाई

पिता बनने की खुशी बयां करते हुए सिद्धार्थ ने कहा कि यह दुनिया की सबसे बेहतरीन भूमिका है. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अब करीब 15 महीने की हो गई है और नए-नए शब्द सीख रही है. इस बीच, सलमान ने मस्ती में यह भी कह दिया कि उम्मीद है वो दोनों जल्द ही दूसरी बार पेरेंट्स बनेंगे.

विज्ञापन

अब सलमान खान के इस बयान को सोशल मीडिया यूजर्स हिंट की तरह देख रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई लोगों का कहना है कि कियारा और सिद्धार्थ जल्द ही दूसरी बार पेरेंट बनने वाले हैं और सलमान खान ने इस बात का हिंट ड्रॉप किया है. हालांकि दोनों एक्टर्स ने अपनी बातचीत से ऐसा कोई हिंट नहीं दिया. बिग बॉस 20 के मंच पर दोनों की बातचीत सिर्फ मजाक तक सीमित थी.



Source link

You may also like

Leave a Comment