Uditi Singh Karan Wahi Relationship:सलमान खान (Salman Khan) के रियलटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) के घर में वीकेंड का वार खत्म होने के बाद कंटेस्टेंट्स के बीच बातचीत का सिलसिला जारी है. इसी दौरान शो की प्रतिभागी और एक्ट्रेस उदिति सिंह (Uditi Singh) ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया. उदिति ने टीवी एक्टर करण वाही (Karan Wahi) के साथ अपने पुराने रिश्ते के बारे में बात करते हुए बताया कि उनके परिवार को यह रिश्ता पसंद नहीं था. उन्होंने यह भी बताया कि एक समय वह करण से मिलने के लिए घरवालों से छिपकर लंदन से मुंबई आई थीं. आइये जानते हैं उन्होंने अपने निजी जीवन के बारे में क्या कुछ कहा….. (Uditi Singh Karan Wahi Ex Boyfriend)
रणबीर कपूर से हुई मुलाकात
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/09/22/utiti-singh-2026-09-22-18-26-51.jpg)
बातचीत के दौरान उदिति सिंह ने बताया कि वह बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से भी मिल चुकी हैं. उनके इस खुलासे के बाद घरवालों ने उनसे मुलाकात के बारे में पूछा. तब उदिति ने कहा, “मेरा एक्स फुटबॉल खेलता था. वह अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) वगैरह के साथ खेल रहे थे, तब वहां रणबीर कपूर भी थे और वहीं मेरी रणबीर से मुलाकात हुई थी.” (Bigg Boss 20, Ranbir Kapoor, Uditi Singh)
करण से मिलने लंदन से छिपकर आई थीं मुंबई
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/09/22/utiti-karan-2026-09-22-18-28-58.jpg)
उदिति ने आगे अपने और करण के रिश्ते से जुड़ा एक और किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि वह उस समय लंदन में रहती थीं और करण से मिलने के लिए बिना घरवालों को बताए मुंबई आ गई थीं. इस बारे में बताते हुए उदिति ने कहा, “मैं लंदन से बॉम्बे आई थी उनसे (Uditi Singh Ex Boyfriend) मिलने बिना घरवालों को बताए. तो जब मेरे एक्स ने स्टोरी लगा दी थी, तो सबको पता चल गया था क्योंकि वह इतना पॉपुलर था. मेरी मम्मी ने मेरी वाट लगाई क्योंकि मेरे पैरेंट्स हमारा रिलेशन पसंद नहीं करते थे, क्योंकि हमारे बीच 10 साल का गैप था और वह एक एक्टर भी था, इसलिए.”(Uditi Singh London To Mumbai)
करण की सोशल मीडिया पोस्ट से उदिति के परिवार को उनके मुंबई आने का पता चल गया था. उन्होंने बताया कि उनकी मां इस बात से काफी नाराज हुई थीं, क्योंकि परिवार करण के साथ उनके रिश्ते के खिलाफ था. इसकी एक वजह दोनों के बीच 10 साल का उम्र का अंतर और दूसरी वजह करण का एक्टर होना था. (Uditi Singh Karan Wahi, Karan Wahi Girlfriend)
2019 के आसपास शुरू हुआ था रिश्ता
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/09/22/karan-uditi-2026-09-22-18-30-41.jpg)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण वाही और उदिति सिंह के रिश्ते की शुरुआत करीब 2019 में हुई थी. दोनों को कई बार साथ देखा गया और सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें सामने आती थीं. करीब तीन साल तक साथ रहने के बाद 2022 में दोनों के अलग होने की खबरें सामने आईं. इसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया से एक-दूसरे के साथ की कई तस्वीरें भी हटा दी थीं. (Karan Wahi Uditi Singh Relationship)
करण वाही दिखेंगे बिग बॉस में
वहीं, करण वाही (Karan Wahi) को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ (Khatron Ke Khiladi 15) के कंटेस्टेंट अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं. इसी बातचीत में करण ने कहा, “हो सकता है इसके बाद तुम मुझे बिग बॉस के घर में देखो.” करण के इस बयान के बाद उनके ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) में आने की चर्चाएं तेज हो गई हैं.(Bigg Boss 20 Uditi Singh)
FAQs
उदिति सिंह ने करण वाही के बारे में क्या खुलासा किया? (What did Uditi Singh reveal about Karan Wahi?)
उदिति सिंह ने ‘बिग बॉस 20’ के घर में करण वाही के साथ अपने पुराने रिश्ते के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि उनके परिवार को यह रिश्ता पसंद नहीं था और एक समय वह करण से मिलने के लिए परिवार से छिपकर लंदन से मुंबई आई थीं.
उदिति सिंह के परिवार को करण वाही से उनका रिश्ता क्यों पसंद नहीं था? (Why did Uditi Singh’s family disapprove of her relationship with Karan Wahi?)
उदिति के मुताबिक, उनके परिवार को दोनों के बीच करीब 10 साल के उम्र के अंतर और करण के एक्टर होने की वजह से यह रिश्ता पसंद नहीं था.
उदिति सिंह के मुंबई आने की जानकारी उनके परिवार को कैसे मिली? (How did Uditi Singh’s family find out about her Mumbai visit?)
उदिति ने बताया कि करण ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी पोस्ट की थी, जिससे उनके परिवार को पता चल गया कि वह लंदन से मुंबई आई हैं. इसके बाद उनकी मां काफी नाराज हुई थीं.
उदिति सिंह और करण वाही का रिश्ता कब शुरू हुआ था? (When did Uditi Singh and Karan Wahi’s relationship begin?)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उदिति सिंह और करण वाही के रिश्ते की शुरुआत करीब 2019 में हुई थी. दोनों करीब तीन साल तक साथ रहे और 2022 के आसपास उनके अलग होने की खबरें सामने आई थीं.
क्या करण वाही ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ सकते हैं? (Can Karan Wahi appear in Bigg Boss 20?)
करण वाही का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के कंटेस्टेंट अविनाश मिश्रा से बातचीत करते नजर आए. इस दौरान करण ने कहा था कि हो सकता है इसके बाद वह ‘बिग बॉस’ के घर में नजर आएं. इसके बाद उनके ‘बिग बॉस 20’ में आने की चर्चाएं तेज हो गई हैं.
Read More
‘हनुमान अंश’ की टीम ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात
‘रामायणम्’ की तारीफ में सोनी राजदान ने पढ़े कसीदे, रणबीर कपूर के किरदार पर कही ये बात
”मैसा” का दमदार टीजर हुआ रिलीज़ , रश्मिका मंदाना के रफ-टफ अंदाज ने खींचा ध्यान
‘रामायणम्’ की तारीफ में सोनी राजदान ने पढ़े कसीदे, रणबीर कपूर के किरदार पर कही ये बात
Tags : Karan Wahi and Anya Singh | Karan Wahi and Anya Singh shoot in London | Karan Wahi And Gaurav Khanna Severe Injury After Pellet Gun Task | karan wahi bigg boss17 | Karan Wahi Birthday
