Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 05 अक्टूबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 05 october 2026 morning top news headlines ntc


शेयर बाजार में जारी लंबी गिरावट के बाद आखिरकार सोमवार को मार्केट के दोनों इंडेक्स तूफानी तेजी के साथ ओपन हुए. वहीं, फ्लाईदुबई की फ्लाइट 1073 के मामले में को-पायलट हमाम अल-हम्मामी से जुड़ी नई रिपोर्ट सामने आई है. इन खबरों के अलावा, रांची में 9 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों के लिए रात भर स्टेडियम के बाहर फैन्स की भारी भीड़ जुटी रही. पढ़ें सोमवार सुबह की बड़ी खबरें

Stock Market Rally: शेयर बाजार में लौटी तेजी… सेंसेक्स ने लगाई छलांग, खुलते ही इन स्टॉक्स ने मचाया गदर 

शेयर बाजार में जारी लंबी गिरावट पर सोमवार को ब्रेक लग गया और मार्केट के दोनों इंडेक्स तूफानी तेजी के साथ ओपन हुए. एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स झटके में 600 अंक से ज्यादा की छलांग लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी 150 अंक चढ़कर कारोबार कर रहा था. 

एक नहीं, थ्री लेयर सुरक्षा चूक… Flydubai केस में ओमान-UAE और इजरायल की खुली पोल 

फ्लाईदुबई फ्लाइट 1073 को क्रैश करने की कोशिश के मामले में को-पायलट हमाम अल-हम्मामी से जुड़ी नई रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, ओमान ने उसके कट्टरपंथी विचारों को लेकर उसे उड़ान से हटा दिया था, लेकिन यह जानकारी आगे नहीं पहुंची. UAE में उसे फ्लाईदुबई में नौकरी मिल गई. इजरायल के पास भी उसकी राष्ट्रीयता और क्रू की जानकारी थी, फिर भी उसे रोका नहीं गया.

लखनऊ में बाढ़! गोमती रिवरफ्रंट की ‘फूड वैली’ बंद, फैजुल्लागंज में चल रही नाव, हनुमान सेतु मंदिर में घुसा पानी 

यूपी की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी  पिछले कई दिनों से नदी लगातार उफान पर है. हालात ये हैं कि गोमती का जलस्तर सामान्य से करीब आठ फीट ऊपर चढ़कर 108.14 मीटर के खतरनाक निशान तक पहुंच गया है. पानी का फैलाव इस कदर बढ़ गया है कि हनुमंत धाम मंदिर परिसर, प्राचीन शनि देव मंदिर और लक्ष्मण मेला मैदान के आसपास भारी जलभराव हो गया है

US से तनाव के बीच ईरान के तेल मंत्री मोहसिन पाकनेजाद ने दिया इस्तीफा… वजह का खुलासा नहीं, हामिद बोवार्ड बने कार्यवाहक मंत्री 

ईरान के तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद ने इस्तीफा दे दिया है. सरकारी मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी, लेकिन इस्तीफे की कोई वजह नहीं बताई. राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है. सरकारी तेल कंपनी नेशनल ईरानियन ऑयल कंपनी के सीईओ हामिद बोवार्ड अब कार्यवाहक तेल मंत्री बनकर मंत्रालय संभालेंगे. 

जब दुनिया पाकिस्तान के साथ खड़ी थी, तब रूस ने दिया भारत का साथ: एस. जयशंकर 

रूस के साथ भारत के रिश्तों को लेकर पश्चिमी देशों की आलोचना के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मॉस्को का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि जब भी भारत की सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता पर खतरा आया, रूस उसके साथ खड़ा रहा. जयशंकर ने भारत और रूस के पुराने रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि देश अच्छे और बुरे, दोनों तरह के इतिहास को नहीं भूलते.

भारत-वेस्टइंडीज T20 का ऐसा क्रेज, टिकट के लिए रातभर रांची स्टेडियम के बाहर डटे फैन्स 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 6 अक्टूबर से शुरू हो रही है. इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा. इस मुकाबले के टिकटों की बिक्री 5 अक्टूबर सुबह 9 बजे से शुरू होनी है. हालांकि, टिकट लेने के लिए क्रिकेट फैन्स देर रात से ही स्टेडियम पहुंचने लगे. सुबह होने से पहले ही टिकट काउंटर के बाहर लंबी कतार लग गई.

धुरंधर एक्टर संजय दत्त ने क्यों कहा ‘भारत में शांति नहीं’? विवाद होने पर दी सफाई, बोले- ये बस मजाक… 

गांधी जयंती के मौके पर संजय दत्त, एक्टर शेखर सुमन के टॉक शो ‘शेखर टूनाइट’ में शामिल हुए थे. एक्टर ने देश के मौजूदा हालात पर अपनी राय रखते हुए कहा कि उन्हें अब देश में ‘शांति’ महसूस नहीं होती. उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई थी. अब उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी है कि उनका मकसद हल्का-फुल्का और मजाकिया अंदाज रखना था.

तीन दिन में 300 करोड़ के करीब अजय देवगन की दृश्यम 3, पहले वीकेंड में मचाया ‘गदर’ 

अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने दो दिनों में वर्ल्डवाइड कलेक्शन 272.80 हो गया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट अनुसार, दृश्यम 3 ने रविवार को 14% का जंप लिया और बॉक्स ऑफिस पर 17 हजार के आसपास शोज के जरिए नेट 61 करोड़ रुपये की कमाई की. भारत में फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन तीन दिनों में 176.50 करोड़ रुपये पहुंच चुका है.

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

Delhi Ncr News:सुबह दो घंटे फील्ड में रहेंगे निगम अधिकारी, कचरा उठते ही डालेंगे चूना – Municipal Officials Will Be In The Field For Two Hours Every Morning; They Will Apply Lime As Soon As The Garbage Is Cleared

Top 10 News Headlines in Hindi Today | ABP News Headlines from 5 October 2026: सुबह की शुरुआत एबीपी न्यूज़ की खबरों के साथ, पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ

Bahraich News:सुबह अचानक बदला मौसम, तेज हवा के साथ छाए बादल – Weather Changed Suddenly In The Morning; Clouds Gathered Accompanied By Strong Winds