Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 11 अक्टूबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 11 october 2026 morning top news headlines ntc


दिल्ली में CJP के विरोध प्रदर्शन के कारण शनिवार को बंद की गई मेट्रो और रेलवे सेवाएं रविवार को पूरी तरह बहाल हुईं. वहीं, CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली कैंट की ACM कोर्ट में पेश किया गया है. इन खबरों के अलावा, सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हूती विद्रोहियों ने बड़ा हमला किया. पढ़ें रविवार सुबह की बड़ी खबरें

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली में पाबंदियां खत्म… सभी मेट्रो स्टेशन खुले, रेल सेवाएं भी बहाल 

दिल्ली में CJP के विरोध प्रदर्शन के कारण शनिवार को बंद की गई मेट्रो और रेलवे सेवाएं रविवार को पूरी तरह बहाल कर दी गई हैं. दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों को यात्रियों के लिए फिर से खोल दिया गया है. रेलवे ने भी नई दिल्ली और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से अपनी रेल सेवाओं को रेगुलर शेड्यूल के मुताबिक संचालित करने का फैसला किया है.

CJP Delhi Protest Live: दिपके-सौरव-रांका की कोर्ट में पेशी, कनॉट प्लेस पहुंच रहे प्रदर्शनकारी… सुप्रीम कोर्ट में भी बड़ी सुनवाई

दिल्ली में शनिवार को CJP के प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई के बाद रविवार को प्रदर्शन बढ़ने की आशंका है. CJP संस्थापक अभिजीत दिपके और पार्टी लीडर्स सौरव दास और आशुतोष रांका को शनिवार को हिरासत में लिया गया था. रविवार को उन्हें दिल्ली की ACM कोर्ट में पेश किया गया है. 

भारत से भिड़ने के लिए न्यूजीलैंड की ODI टीम का ऐलान, इस धुरंधर की हुई वापसी 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. मिचेल सेंटनर की अगुवाई वाली टीम में फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन, रचिन रवींद्र और टिम सीफर्ट जैसे खिलाड़ियों को जगह मिली है. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने पांच वनडे के लिए दो अलग-अलग स्क्वॉड चुने हैं.

CJP Protest Impact: CJP के हंगामे से दिल्ली में ₹2000 करोड़ का नुकसान, कारोबार ठप… CTI ने की ये डिमांड 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का हर ओर असर देखने को मिला. CJP के प्रदर्शन की वजह से दिल्ली के व्यापारियों को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है. CTI ने कहा है कि सिर्फ 10 अक्टूबर को दिल्ली में हुए धरने-प्रदर्शन के कारण व्यापारियों का अनुमानित करीब 2000 करोड़ रुपये का व्यापार ठप हो गया. 

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला, अमेरिकी समेत 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल 

सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने बड़ा हमला किया. इस हफ्ते रियाद एयरपोर्ट पर हुआ यह तीसरा हमला है, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक लोग घायल हैं. इस हमले के बाद सऊदी अधिकारियों ने हवाई अड्डे के संचालन को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है.

दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर लामबंद होगा विपक्ष, सोमवार को बड़े मार्च की तैयारी

INDIA ब्लॉक के नेता दिल्ली में 12 अक्टूबर को चुनाव आयोग के खिलाफ एक बड़ा मार्च निकालेंगे. इस प्रदर्शन में राहुल गांधी, ममता बनर्जी समेत विपक्ष के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है. इससे पहले विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर अपनी चिंताएं रखी थीं. 

क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर गिरी गाज…FPF ने किया अस्थायी तौर पर सस्पेंड! कोच से विवाद के बाद बड़ा एक्शन 

पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने अपने 41 वर्षीय कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की है. FPF ने रोनाल्डो को अस्थायी तौर पर सस्पेंड कर दिया है. नार्वे के खिलाफ यूईएफए नेशंस लीग मुकाबले के दौरान मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिलने पर कोच से हुए विवाद के बाद रोनाल्डो बिना अनुमति कैंप छोड़कर चले गए थे.

CJP आंदोलन का भी नहीं पड़ा असर, ‘दृश्यम 3’ से दूसरे हफ्ते अजय देवगन ने रचा इतिहास

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 द कन्क्लूजन ने अपने 8वें दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट अनुसार, दृश्यम 3 ने अपने दूसरे शनिवार को 26.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. शनिवार को फिल्म ने 82.8% का जंप लिया, और अब इसका वर्ल्डवाइड टोटल नेट कलेक्शन 446.80 करोड़ रुपये हो चुका है.

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

होटल, कैफे और मॉल से अलग अब लोग ‘सुबह 5 बजे वाले शहर’ देखने निकल रहे हैं, अर्ली-मॉर्निंग ट्रैवल क्यों दिलचस्प हो रहा है?

Kaushambi News:पटाखा विरोधी अभियान के लिए स्कूलों में निकलेगी प्रभात फेरी – Morning Processions Will Be Organized In Schools For The Anti-firecracker Campaign

Top 10 News Headlines in Hindi Today | ABP News Headlines from 11 October 2026: सुबह की शुरुआत एबीपी न्यूज़ की खबरों के साथ, पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ