Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 12 october 2026 morning top news headlines ntc


दिल्ली में सोमवार को INDIA ब्लॉक के मार्च के चलते सुरक्षा कारणों से 6 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए गए हैं. वहीं, अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 2,000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इन खबरों के अलावा, ओमान के तट पर एक तेल टैंकर हुए ड्रोन हमले के बाद 9 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 2 लापता हैं. पढ़ें सोमवार सुबह की बड़ी खबरें

INDIA ब्लॉक के मार्च से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, 6 मेट्रो स्टेशन बंद… निकलने से पहले देखें एडवाइजरी 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को INDIA ब्लॉक के नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने वाले हैं. वहीं CJP के नेता भी संसद मार्ग थाने जाकर दिल्ली पुलिस से शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए तारीख की मांग करेगी. ऐसे में, सोमवार को DMRC ने सुरक्षा कारणों के मद्देनजर 6 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए हैं. 

UP: दिवाली से पहले नौकरी से निकाले गए 25 हजार बिजली कर्मियों को बड़ी राहत, बहाली का रास्ता साफ 

UP में बिजली विभाग के हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. जिसके मुताबिक उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन ने हटाए गए 25 हजार से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों की वापसी का रास्ता खोलने का फैसला किया है. इसके साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा समाप्ति की उम्र 55 साल से बढ़ाकर 60 साल करने पर भी सहमति बनी है. 

अब चिट्ठी-पार्सल लेकर उड़ेंगे ड्रोन, इंडिया पोस्ट का बड़ा प्लान, हिमाचल में 110 रूट पर होगी डिलीवरी 

इंडिया पोस्ट ने हिमाचल प्रदेश में 110 रास्तों पर ड्रोन से डाक पहुंचाने की योजना बनाई है. खास बात यह है कि इनमें से 36 रास्तों पर यह सर्विस पहले ही शुरू हो चुकी है. हिमाचल प्रदेश में कई गांव पहाड़ों के बीच बसे हैं. यहां डाक पहुंचाने में काफी समय लगता है. सड़क से जाने पर कर्मचारियों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता है. 

‘बिग बॉस 20’ में नकुल धुल की एंट्री, लड़कियों पर दिए विवादित बयान पर दी सफाई 

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल ढुल ‘बिग बॉस 20’ में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुए हैं. इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स वाले नकुल, एक्टर मनीष गोयल के बाद दूसरे ऐसे व्यक्ति हैं जो इस हफ्ते के ‘वीकेंड का वार’ में वाइल्डकार्ड एंट्री के जरिए सलमान खान के शो में शामिल हुए हैं. 

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश, पारा गिरने के बाद बढ़ी ठंडक 

दिल्ली-NCR में वीकेंड के बाद पहले दिन यानि सोमवार की शुरूआत झमाझम बारिश के साथ हुई. राजधानी दिल्ली से लेकर नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद तक हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. इस बीच मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 घंटे एनसीआर में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश का रेल अलर्ट भी जारी किया है.

‘रूस-यूक्रेन के बीच एनर्जी सीजफायर’, ट्रंप के दावे पर जेलेंस्की बोले- मेरे लिए यह नई खबर 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को रूस और यूक्रेन के बीच “तत्काल प्रभाव से” एक ऊर्जा युद्धविराम का अचानक ऐलान किया है. हालांकि, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने स्पष्ट किया कि उन्हें इस समझौते के विवरण की कोई जानकारी नहीं है. जेलेंस्की ने कहा कि वो अमेरिकी पक्ष से पूरी जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं.

महाराष्ट्र सरकार ने तुकाराम मुंढे को दी अहम जिम्मेदारी, MPSC समिति का सचिव बनाया 

महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी की भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर चल रहे अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच राज्य सरकार ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग में बदलाव के लिए समिति गठित की है. खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त तुकाराम मुंढे इस समिति के सचिव बनाए गए हैं. समिति की अध्यक्षत बॉम्बे हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश दिलीप भोसले होंगे.

India vs West Indies, Highlights: इंदौर में भारत का दबदबा! रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया, सीरीज पर बनाई 2-1 की बढ़त 

इंदौर के होलकर स्टेडियम में रविवार को खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हरा दिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 223 रनों का मजबूत स्कोर बनाया था. इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी और 14 रनों से मुकाबला गंवा बैठी.  

IND vs WI: अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज 2000 रन जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाला SKY का सबसे धांसू रिकॉर्ड 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों पर 69 रनों की शानदार पारी खेली. इसी के साथ अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 2,000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस मामले में उन्होंने सूर्यकुमार यादव का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 

ओमान में भारतीय तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, 2 क्रू मेंबर लापता, सर्च ऑपरेशन जारी 

ओमान के तट पर एक टैंकर पर ड्रोन हमले के बाद भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. एमटी पेट्रो डॉल्फिन नाम के टैंकर पर 11 भारतीय नाविक सवार थे. हमले के बाद इनमें से 9 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 2 भारतीय नागरिक अब भी लापता हैं. स्थानीय तटरक्षक बल लापता नाविकों की तलाश में जुटा है.

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

Jaipur Neerja Modi School Case Update; Police Charge Sheet

2026-27 Rajasthan School Calendar Change; Summer Winter Holidays Update

India Drought Fear | Pakistan Petrol ₹5 Cheaper; Modi on Energy Crisis