Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 सितंबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 16 september 2026 morning top news headlines ntc


केंद्र सरकार ने यूपीआई ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी एमडीआर चार्ज लगाया. वहीं, उत्तर प्रदेश में 15 हजार से अधिक टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों की भर्तियां निकलीं. इन खबरों के अलावा, रेलवे ने दिवाली, छठ और दुर्गा पूजा को देखते हुए 100 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया. पढ़ें बुधवार सुबह की बड़ी खबरें.

₹2000 से ज्यादा UPI लेनदेन पर 0.40% MDR चार्ज लागू, पर आम आदमी के लिए Free, ये रही गाइडलाइंस

सरकार ने UPI पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने का ऐलान किया है. 2,000 रुपये से अधिक के UPI लेनदेन पर MDR 40 बीपीएस यानी 0.4 फ़ीसदी होगा. इसका मतलब है कि 2,000 रुपये से ज़्यादा के पेमेंट पर व्यापारियों को 0.4 फ़ीसदी चार्ज देना होगा. ये नया फ़्रेमवर्क 15 अक्टूबर 2026 से लागू होगा. हालांकि ग्राहकों से कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा.

अयोध्या में 15 करोड़ की जमीन पर अमिताभ बच्चन बनवाएंगे धर्मशाला, पिता को समर्पित

अमिताभ बच्चन अयोध्या में अपने पिता हरिवंशराय बच्चन की याद में मेमोरियल धर्मशाला बनाने की तैयारी कर रहे हैं. इसके लिए उन्होंने अयोध्या विकास प्राधिकरण से अनुमति मांगी है. कुछ समय पहले उन्होंने दशरथ पथ के किनारे द सरयू प्रोजेक्ट में 15 करोड़ रुपये में जमीन खरीदी थी. अब यहां 20 से अधिक कमरों वाली धर्मशाला बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी.

किसानों को सस्ता लोन, पूर्व अग्निवीरों को आरक्षण… योगी कैबिनेट के बड़े फैसले

योगी कैबिनेट ने 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी है. इनमें चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे, स्मार्ट स्कूल, पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण और किसानों को सस्ती दर पर लोन से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं. चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे संशोधित परियोजना प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. उत्तर प्रदेश खिलौना विनिर्माण प्रोत्साहन नीति-2025 को भी मंजूरी दी गई है.

अगरतला-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में स्मोक वार्निंग से हड़कंप, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, सुरक्षित बचे 109 लोग

अगरतला-दिल्ली इंडिगो की फ्लाइट को मंगलवार शाम कार्गो एरिया में स्मोक वार्निंग इंडिकेशन मिलने के बाद लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया. विमान में 103 यात्री और छह क्रू मेंबर सवार थे. फ्लाइट शाम 6:29 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरी. वार्निंग के बाद इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों ने विमान को रिसीव किया. सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं.

बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका, यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू

उत्तर प्रदेश में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है. यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने Assistant Teacher और PGT के लिए विज्ञापन जारी किए हैं. अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले OTR करना अनिवार्य होगा. Assistant Teacher की परीक्षा 3 और 4 दिसंबर, जबकि PGT की परीक्षा 15 और 16 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी.

योगी सरकार का बड़ा फैसला, UP के 14 हजार से ज्यादा स्कूल बनेंगे स्मार्ट

यूपी सरकार ने 14,429 विद्यालयों को स्मार्ट स्कूल बनाने का फ़ैसला लिया है. इसके लिए ₹300 करोड़ मंज़ूर किए गए हैं. योजना के तहत चरणबद्ध तरीके से स्मार्ट क्लास, ICT लैब और डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे. स्मार्ट क्लास के लिए श्रीट्रॉन इंडिया लिमिटेड को कार्यदायी संस्था बनाया गया है. हर स्कूल के लिए ₹2,07,910 की दर तय की गई है.

जाते-जाते भिगोएगा मॉनसून! एक साथ कई वेदर सिस्टम एक्टिव, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में आंधी-पानी का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में 16 सितंबर को बारिश का अलर्ट जारी किया है. कई जगह भारी बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं का अनुमान है. दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार हैं.

दिवाली-छठ के लिए टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने चलाईं 100+ स्पेशल ट्रेनें, यूपी-बिहार-बंगाल सब कवर

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा इंतज़ाम किया है. भारतीय रेलवे अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच 100 से ज़्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा. इनमें यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों को जोड़ने वाली ट्रेनें शामिल हैं. कुछ नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे.

न्यूजीलैंड की संसद में ऐतिहासिक फैसला, भारत संग फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पारित, 95% प्रोडक्ट्स से हटेगा टैरिफ!

न्यूज़ीलैंड की संसद ने बुधवार को भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को लागू करने वाला क़ानून भारी बहुमत से पारित कर दिया. समझौते के तहत भारत जाने वाले न्यूज़ीलैंड के करीब 95% निर्यात पर टैरिफ़ पूरी तरह ख़त्म या काफ़ी कम किया जाएगा. बिल के पक्ष में 93 और विरोध में 29 वोट पड़े. विपक्षी लेबर पार्टी ने भी इसका समर्थन किया.

भोपाल में असदुद्दीन ओवैसी के काफिले का एक्सीडेंट: VIP रोड पर आपस में टकराईं गाड़ियां; 4-5 बाइक सवार घायल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में असदुद्दीन ओवैसी के काफ़िले से जुड़ा सड़क हादसा सामने आया है. शहर के VIP रोड पर काफ़िले के दौरान वाहनों और बाइक सवारों के बीच टक्कर हो गई. हादसे में करीब 4 से 5 बाइक सवारों के घायल होने की जानकारी है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने मौके पर घटना को लेकर जानकारी जुटाई.
 

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

सुबह उठते ही Heartbeat क्यों बढ़ जाती है? डॉक्टर ने बताए 5 कारण, ये लक्षण दिखते ही हो जाएं सावधान

Bhagalpur News: भागलपुर : सुबह से आसमान में छाए हैं बादल, बढ़ी उमस, Bhagalpur Hindi News

Auraiya News:सुबह शाम आरती के बाद पंडालों में गूंजे भजनों पर थिरके भक्त – Devotees Danced To The Bhajans Echoing In The Pandals After The Morning And Evening Aartis