Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 2 सितंबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 2 september 2026 morning top news headlines ntc


संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस इस महीने भारत में होने वाले ब्रिक्स समिट में शामिल होंगे. वहीं, उत्तराखंड के अल्मोड़ा, बागेश्वर, टिहरी, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और पौड़ी में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 7 लोगों की मौत हुई है. इन खबरों के अलावा, मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी और बिहार समेत 21 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया. पढ़ें बुधवार सुबह की खबरें.

ब्रिक्स समिट में शामिल होने दिल्ली आएंगे UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, पुतिन-शी जिनपिंग के आने की भी उम्मीद

यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस इस महीने भारत आएंगे. वह 12-13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. भारत इस साल ब्रिक्स का अध्यक्ष है. इसमें ब्रिक्स देशों के नेताओं के साथ साझेदार और आमंत्रित देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. वैश्विक राजनीति समेत कई अहम मुद्दों चर्चा होगी.

मल्लिका शेरावत ने रिजेक्ट किया सलमान खान का शो बिग बॉस, ठुकराए करोड़ों, बोलीं- नहीं जाऊंगी

मल्लिका शेरावत ने सलमान खान के शो बिग बॉस में शामिल होने की खबरों को खारिज किया है. उन्होंने कहा कि वह बिग बॉस में नहीं जाएंगी. मल्लिका शेरावत ने बताया कि वह बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी जैसे शोज़ ठुकरा चुकी हैं, क्योंकि उनका फ़ॉर्मेट पसंद नहीं आया. फिलहाल मल्लिका शेरावत करण जौहर के द ट्रेटर्स 2 शो में नज़र आ रही हैं.

उत्तराखंड में बारिश का कहर… 7 की मौत और 172 सड़कें बंद, UP-झारखंड में भी बिगड़े हालात

उत्तराखंड के अल्मोड़ा, बागेश्वर, टिहरी, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और पौड़ी में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 7 लोगों की मौत हुई है. प्रशासन और SDRF की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं. बारिश और भूस्खलन के कारण राज्य में 172 से ज्यादा सड़कें बंद हैं, जिनमें पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर के एक-एक हाईवे शामिल हैं. इनको खोलने का काम जारी है.

पूर्व ब्रिटिश PM स्टार्मर ने किया सांसद पद इस्तीफे का ऐलान! बताया आगे का प्लान

ब्रिटेन के पूर्व PM किअर स्टार्मर ने होलबोर्न और सेंट पैनक्रास सीट से सांसद पद छोड़ने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि अब वे अंतरराष्ट्रीय मामलों पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं. बदलती दुनिया में रक्षा, सुरक्षा, व्यापार और तकनीक जैसे मुद्दों पर काम करना उनकी प्राथमिकता होगी. संसद की कार्यवाही शुरू होने के दिन उन्होंने यह फैसला लिया.

2 करोड़ में बनी हनुमान अंश ने कमाए 50 करोड़, इमोशनल हुए डायरेक्टर, बोले- ये चमत्कार है

फिल्म हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर रही है. इसके डायरेक्टर डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी हैं. उन्होंने नीम करोली बाबा पर लिखी अपनी किताब डिवाइन डीटूर को फिल्म का रूप दिया. विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म की सफलता को चमत्कार बताया. 1.7 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म की अब तक कमाई 50 करोड़ रुपये ग्रॉस से ज़्यादा हो चुकी है.

दिल्ली-UP समेत 21 राज्यों में आंधी-पानी का अलर्ट… अगले 48 घंटे में होगी घनघोर बारिश, 80 Kmph की स्पीड से चलेगी हवा

देशभर में मॉनसून अपने अंतिम फेज में है और विदाई से पहले सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने 2 सितंबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार 21 राज्यों में बुधवार को मौसम खराब रहने की संभावना है. कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं.

नेपाल में त्रासदी के 8 दिन बाद भी मलबे से निकल रहे लोग, मौतों का आंकड़ा 1093 पहुंचा

नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है. हादसे के आठवें दिन भी राहत-बचाव जारी है. मलबे से लोगों को निकाला जा रहा है. नेपाल पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात 8 बजे तक 1,093 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4000 से ज्यादा लोग लापता हैं. 26 अगस्त को तेज बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन ने गांवों-कस्बों को अपनी चपेट में ले लिया.

न्यूयॉर्क में राधिका अंबानी की पिज्जा पार्टी, साथ दिखीं जान्हवी, सिंपल और कूल लुक में छाईं

मुकेश अंबानी की छोटी बहू राधिका अंबानी अपने ग्रेसफुल अंदाज़ और सादगी भरे स्वभाव को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. हाल ही में वह दोस्तों के साथ न्यू यॉर्क की सैर करती दिखीं. इस दौरान एक्ट्रेस जान्हवी कपूर भी उनके साथ थीं. राधिका और जान्हवी बाकी दोस्तों संग एक रेस्ट्रॉन्ट में कैज़ुअल अंदाज़ में पिज़्ज़ा एन्जॉय करती नज़र आईं.

यूपी होमगार्ड भर्ती में बड़ा अपडेट: 41 हजार 424 पदों के लिए 8 सितंबर से शुरू होगा फिजिकल टेस्ट, पढ़ें डिटेल्स

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 के तहत 41,424 पदों पर भर्ती में लिखित परीक्षा पास अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है. उनका फिजिकल टेस्ट 8 से 15 सितंबर 2026 तक होगा. 16 सितंबर रिज़र्व-डे रहेगा. एडमिट कार्ड फिजिकल टेस्ट से करीब 7 दिन पहले UPPRPB की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा, जिसमें केंद्र, तारीख और समय की जानकारी होगी.

यूपी PET-2026: उम्मीदवारों को बड़ी राहत, आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी; अब 7 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET-2026) के अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है. अब अभ्यर्थी 7 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. पहले अंतिम तारीख 1 सितंबर थी. शुल्क जमा करने और आवेदन सबमिट करने के लिए भी 7 सितंबर तक का समय मिलेगा.
 

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

Stock In News आज सुबह 10 बजे मई AMFI के आंकड़े आएंगे और 11 बजे कैबिनेट की अहम बैठक NLC India, IDBI Bank, Tata Elxsi समेत आज किन शेयरों पर फोकस? खबरों वाले किन स्टॉक्स के दम पर बाजार में रहेगा तगड़ा एक्शन? जानिए #StockInNews में… #StocksToWatch #IDBIBank #NLCIndia #StockMarket

Banda News:सुबह बारिश से मौसम सुहाना, बाद में उमस ने किया बेहाल – Morning Rain Made The Weather Pleasant, But Later, Humidity Caused Great Discomfort.morning Rain Made The Weather Pleasant, But Later, Humidity Caused Great Discomfort

गणेश चतुर्थी 2026: सुबह 11:03 बजे से मूर्ति स्थापना का उत्तम मुहूर्त, जानें सुबह से शाम तक गणेश स्थापना के शुभ मुहूर्त, Astrology Hindi News