Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 20 नवंबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 20 november 2026 morning top news headlines ntc


भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को बड़ी गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ. वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने शतकीय पार्टनरशिप कर भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई है. इन खबरों के अलावा, पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मंत्री डॉ. मुसादिक मलिक शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे हैं. पढ़ें शुक्रवार सुबह की बड़ी खबरें

शेयर मार्केट खुलते ही Sensex-Nifty धड़ाम! भारत में भी दिखा एशियाई-अमेरिकी बाजार का असर 

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को बड़ी गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ. अमेरिकी और एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा. सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा गिरकर 82,800 के आसपास कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 150 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 25,300 के आसपास कारोबार कर रहा था.

IND vs NZ 1st Test Day 2 Live Score: भारतीय टीम को लगा पहला झटका, यशस्वी जायसवाल 85 रन बनाकर आउट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन के बेस‍िन र‍िजर्व में खेला जा रहा है. आज इस मुकाबले का दूसरा दिन है. न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए. अब भारत की बल्लेबाजी जारी है. केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने शतकीय पार्टनरशिप कर भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई है. 

राजस्थान पंचायत चुनाव नतीजे Live: पंचायत समिति की 16 सीटों पर कांग्रेस आगे, पिछड़ी बीजेपी 

राजस्थान के पंचायत चुनाव के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे चल रही है. वहीं, जिला परिषद की 4 सीट पर बीजेपी प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए है, तो कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है. प्रदेश के 37 जिलों के 1275 जिला परिषद सदस्यों और 419 पंचायत समितियों के 7543 वार्डों के लिए हुए चुनाव के वोटों की गिनती की जा रही है. 

पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक दिल्ली पहुंचे, SCO मीटिंग में लेंगे हिस्सा, पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन 

पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मंत्री डॉ. मुसादिक मलिक शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे. मई 2023 के बाद पाकिस्तान के किसी संघीय मंत्री का यह पहला भारत दौरा है. मलिक दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन सभ्यतागत संवाद मंच में हिस्सा लेने आए हैं.

इलाहाबाद हाईकोर्ट का सख्त आदेश: कोर्टरूम में नहीं ले जा सकेंगे फोन, नियम तोड़ा तो वकील होंगे जिम्मेदार 

प्रयागराज स्थित इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बड़ा आदेश जारी करते हुए कोर्टरूम के अंदर वादियों के मोबाइल फोन ले जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी है. अदालत ने कुलदीप बत्रा बनाम UP राज्य याचिका की सुनवाई के दौरान यह निर्देश दिया. कोर्टरूम नंबर 55 में वाराणसी के हबीबपुरा निवासी राज कुलश्रेष्ठ को बिना अनुमति कार्यवाही रिकॉर्ड करते पकड़ा गया था. 

दिल्ली में प्रदूषण और ठंड का डबल अटैक… सुबह-सुबह बढ़ी ठिठुरन, जहरीली हवा से सांस लेना हुआ मुश्किल 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड के साथ हवा और बिगड़ गई है. ज्यादातर इलाकों में एक्यूआई “खराब” श्रेणी में दर्ज किया गया है. शुक्रवार सुबह 7:30 बजे आनंद विहार इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स 267 दर्ज किया गया. 22 नवंबर तक और उसके बाद के छह दिन भी हवा “बहुत खराब” रहने का अनुमान जताया गया है.

IND vs NZ: ग्लेन फिलिप्स ने रच दिया इतिहास… भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले बैटर, रोहित शर्मा के क्लब में एंट्री 

न्यूजीलैंड के स्टार क्रिकेटर ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया. ग्लेन एक कैलेंडर ईयर में भारत के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. फिलिप्स से पहले रोहित शर्मा 2017 में श्रीलंका के खिलाफ एक साल में तीनों फॉर्मेट में शतक लगा चुके हैं.

साउथ अफ्रीका की जीत से WTC टेबल में खलबली… न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर फिसला, टीम इंडिया पर बना प्रेशर 

साउथ अफ्रीका ने जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश को नौ विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीकी टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर भी पहुंच गई. न्यूजीलैंड दूसरे और ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है. इसके बाद भारत, बांंग्लादेश का नंबर आता है.

Cyclone Akvan: ओडिशा के तट से टकराएगा चक्रवात अकवान, 1 लाख से ज्यादा लोग शिफ्ट, 19 ट्रेनें रद्द; 4 राज्यों में बारिश का अलर्ट 

बंगाल की खाड़ी में एक्टिव साइक्लोन अकवान तेजी से ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ रहा है. इस साइक्लोन के 20 नवंबर को गोपालपुर के पास लैंडफॉल की आशंका है. संभावित खतरे की आशंका को देखते हुए ओडिशा में एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. वहीं NDRF, ODRAF और फायर सर्विस की टीमें तैनात की गई हैं.  

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

दिल्ली में प्रदूषण और ठंड का डबल अटैक… सुबह-सुबह बढ़ी ठिठुरन, जहरीली हवा से सांस लेना हुआ मुश्किल – Delhi winter cold weather morning AQI air pollution very poor forecast biomass burning ntc agkp

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 28 फरवरी 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 28 february 2026 morning top news headlines ntc drmt

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 17 मार्च 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 17 march 2026 morning latest taaja samachar live news updates in hindi ntc