Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 22 अगस्त 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 22 august 2026 morning top news headlines ntc


दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में शनिवार सुबह सुबह झमाझम बारिश होने से मौसम सुहावना हुआ. वहीं, भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो अब सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल का निर्माण नहीं करेगी. इन खबरों के अलावा, यूपी की योगी सरकार अखिलेश यादव और मायावती समेत प्रदेश के 52 नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट देगी. पढ़ें शनिवार सुबह की बड़ी खबरें.

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, सुबह-सुबह झमाझम बारिश

दिल्ली NCR के कई इलाकों में शनिवार सुबह झमाझम बारिश हुई. मोती बाग, फ़िरोज़ शाह रोड, एपीजे अब्दुल कलाम रोड और मंदिर मार्ग समेत कई जगहों पर पानी जमा हो गया. मौसम विभाग ने सुबह से दोपहर तक हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है. रात में भी बारिश की संभावना है. आज तक के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 32-34°C और न्यूनतम 24-26°C रहने का अनुमान है.

ISRO अब नहीं बनाएगा लॉन्च व्हीकल! प्राइवेट कंपनियों को सौंपेगा जिम्मा

भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो अब सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल का निर्माण नहीं करेगी. वो यह काम निजी क्षेत्र या PSU कौ सौंप देगी. इससे ISRO को रिसर्च, नई तकनीक, साइंटफिक मिशन और ऐसे उन्नत इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान देने का मौका मिलेगा, जिन्हें निजी कंपनियां अपने स्तर पर नहीं बना सकतीं. आज तक के अनुसार, IN-SPACe के चेयरमैन डॉक्टर पवन गोयनका ने यह जानकारी दी.

योगी सरकार 52 नेताओं को देगी बुलेटप्रूफ जैकेट, अखिलेश-स्वतंत्र देव का नाम शामिल

यूपी में नेताओं और महत्वपूर्ण लोगों की सुरक्षा मजबूत करने 52 बुलेटप्रूफ़ जैकेट खरीदी गई हैं. इनमें सीएम योगी आदित्यनाथ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और BSP सुप्रीमो मायावती समेत कई बड़े नेता शामिल हैं. Z से Z+ श्रेणी की सुरक्षा वाले नेताओं भी सूची में हैं. आज तक के अनुसार, पहले चरण में 8 जबकि दूसरे चरण में 44 नेताओं को ये जैकेट दी जाएंगीं.

पुणे में आज राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, पुलिस ने रखीं 30 शर्तें

महाराष्ट्र के पुणे में आज राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम होगा. पुलिस ने आयोजन को मंज़ूरी दे दी है, लेकिन आयोजकों पर शांति-सुरक्षा को लेकर 30 शर्तें लगाई गई हैं. इन शर्तों में आपत्तिजनक पोस्टर, बैनर और तस्वीरों पर रोक भी शामिल है. आज तक के अनुसार, यह कार्यक्रम SSPMS कॉलेज मैदान में होगा, जहां राहुल गांधी 2024 में भी जनसभा कर चुके हैं.

एशियन गेम्स से पहले नीरज चोपड़ा ने दिखाया दम, लुसाने डायमंड लीग में फेंका सीजन बेस्ट थ्रो

नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में इस साल का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 88.05 मीटर का थ्रो किया और दूसरा स्थान हासिल किया. उन्होंने प्रतियोगिता के दूसरे राउंड में यह शानदार थ्रो किया. तीसरे राउंड में 23 वर्षीय रुमेश पथिरागे ने 88.14 मीटर के साथ पहला स्थान हासिल किया. आज तक के अनुसार, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 86.69 मीटर के साथ तीसरे रहे.

कैलिफोर्निया असेंबली का ऐतिहासिक कदम, दिवाली मनाने का प्रस्ताव पारित

अमेरिका में कैलिफ़ोर्निया स्टेट असेंबली ने इस साल 8 नवंबर को ‘दिवाली डे’ के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया है. असेंबली सदस्यों दर्शना पटेल और ऐश कालरा ने यह प्रस्ताव पेश किया. इसके ज़रिए राज्य के सभी नागरिकों से दिवाली उत्सव में शामिल होने की अपील की गई है. प्रस्ताव में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रति सम्मान जताया गया है.

सरकारी अस्पताल में जन्मे हर बच्चे को मिलेगी गोल्ड रिंग, इस राज्य में तैयारी पूरी

तमिलनाडु सरकार थाईमामन थंगा मोथिरम योजना 15 सितंबर को शुरू करेगी. इसके तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों को 1 ग्राम सोने की अंगूठी दी जाएगी. सरकार ने 22 जून से सरकारी अस्पतालों में जन्मे बच्चों के लिए 1 लाख 28 हजार 499 अंगूठियां बनवाने का ऑर्डर दिया है. आज तक के अनुसार, जॉयलुक्कास को 70 फीसदी और कल्याण ज्वैलर्स को 30 फीसदी काम मिला है.

गोविंदा के बेटे का बॉलीवुड डेब्यू, साजिद खान की फिल्म में बना हीरो, सामने आई रिलीज डेट

गोविंदा के बेटे यशवर्धन बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. एकता कपूर के प्रोडक्शन में बन रही हॉरर-कॉमेडी ‘होरी की हॉररोइन’ से उन्हें लॉन्च किया जाएगा. फिल्म का निर्देशन साजिद खान करेंगे. ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने बताया कि यह फिल्म 7 जनवरी 2027 को रिलीज़ हो सकती है. आज तक के अनुसार, फिल्म में सुनीता आहूजा और नितांशी गोयल भी नजर आएंगीं.

McDonald’s समेत 8 बड़े रेस्टोरेंट के फूड लाइसेंस कैंसिल, महाराष्ट्र में FDA का महा-एक्शन

महाराष्ट्र में FDA ने 19-20 अगस्त को खाद्य सुरक्षा को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया. छत्रपति संभाजीनगर के एक होटल की रसोई में सड़ा पनीर, काला पड़ा तेल और खुले में रखा खाना मिला. मुंबई में McDonald’s समेत 7 जगहों के फूड लाइसेंस सस्पेंड किए गए. आज तक के अनुसार, गुटखा-पान मसाला मामले में भी 6 लोग गिरफ़्तार हुए.

BJP मुख्यालय में आज 3 बड़ी बैठकें, नितिन नवीन की नई टीम को लेकर भी मंथन

BJP मुख्यालय में शनिवार 22 अगस्त को तीन अहम बैठकें होंगी. पहली बैठक सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी, जिसमें अध्यक्ष नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम के पदाधिकारियों का औपचारिक परिचय कराया जाएगा. आज तक के अनुसार, बैठकों में ‘Modi@25’ की तैयारियों, आगामी कार्यक्रमों, संगठन की रणनीति और चुनावी तैयारियों पर भी चर्चा होगी.
 

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

Stock In News आज सुबह 10 बजे मई AMFI के आंकड़े आएंगे और 11 बजे कैबिनेट की अहम बैठक NLC India, IDBI Bank, Tata Elxsi समेत आज किन शेयरों पर फोकस? खबरों वाले किन स्टॉक्स के दम पर बाजार में रहेगा तगड़ा एक्शन? जानिए #StockInNews में… #StocksToWatch #IDBIBank #NLCIndia #StockMarket

Banda News:सुबह बारिश से मौसम सुहाना, बाद में उमस ने किया बेहाल – Morning Rain Made The Weather Pleasant, But Later, Humidity Caused Great Discomfort.morning Rain Made The Weather Pleasant, But Later, Humidity Caused Great Discomfort

गणेश चतुर्थी 2026: सुबह 11:03 बजे से मूर्ति स्थापना का उत्तम मुहूर्त, जानें सुबह से शाम तक गणेश स्थापना के शुभ मुहूर्त, Astrology Hindi News