Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 25 जुलाई 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 25 july 2026 morning top news headlines ntc


DMRC ने जानकारी दी है कि शनिवार, 25 जुलाई को सुबह 07:30 बजे से अगले आदेश तक कई मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे. हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी. दरअसल, जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के चलते दिल्ली के पिछले कुछ दिनों से कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा है. पढ़ें गुरुवार सुबह की बड़ी खबरें.

दिल्ली में आज 18 मेट्रो स्टेशन बंद, DMRC ने दी जानकारी, राजीव चौक पर इंटरचेंज की सुविधा

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP के आंदोलन के बीच सरकार और संगठन में दूसरे दौर की बातचीत के बाद भी गतिरोध बना हुआ है. CJP ने साफ कहा है कि अगर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते तो आगे की बैठकों का कोई मतलब नहीं है. बता दें कि जंतर-मंतर पर छात्रों का धरना लगातार जारी है.  

‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे तो मीटिंग का मतलब नहीं…’, सरकार संग बैठक से पहले CJP की दो टूक

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. लंबे समय से फरार चल रहे कथित पेपर लीक माफिया बिजेंद्र गुप्ता को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके साथ एक अन्य आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है. महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक, बिजेंद्र गुप्ता कई महीनों से गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था.  

पेपर लीक का बड़ा चेहरा गिरफ्त में, बिहार से दबोचा गया मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता

यमन से सऊदी अरब मिसाइल और ड्रोन हमले हुए हैं. इन हमलों में जिजान औद्योगिक शहर की एक अहम सुविधा और अरामको से जुड़ी तेल सुविधा को निशाना बना गया है. हमलों के बाद कई इलाकों में बिजली गुल हो गई और यानबू प्रांत के लिए आपातकालीन अलर्ट जारी किया गया. हमलों के बाद दोनों मुल्कों के बीच एक बार फिर से तनाव चरम पर पहुंच गया है.

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हमला, यमन की मिसाइलों से दहला सऊदी अरब

ईरान के जलक्षेत्र में शुक्रवार को एक LPG टैंकर पर हमला हुआ. जहाज पर सवार सभी 28 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं. तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि वह संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है और पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है. हालांकि, हमले के पीछे किसका हाथ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.

होर्मुज स्ट्रेट के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, दूतावास ने जारी किया बयान 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि मॉनसूनी ट्रफ के रविवार तक दिल्ली के अक्षांश के पास पहुंचने की संभावना है और इसके बाद करीब 4 से 5 दिनों तक इसके दिल्ली के उत्तर में बने रहने का अनुमान है. इस कारण 26 से 28 जुलाई के बीच दिल्ली के कुछ इलाकों में तेज बारिश के आसार हैं. दिल्ली-NCR में शनिवार को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे.

छाए रहेंगे बादल, बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-NCR का मौसम

भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपना खाता खोल लिया है. पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने ग्लासगो में पुरुषों की हेवीवेट कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. नाइजीरिया के रिलुवान इदरीस के अपने आखिरी प्रयास में 212 किलो का वजन उठाने में नाकाम रहने के बाद झंडू कुमार का मेडल पक्का हो गया, जो भारत का पहला मेडल है.

झंडू कुमार ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया पहला मेडल, जीता ब्रॉन्ज

MP सरकार ने देर रात 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले करने के साथ नई जिम्मेदारियों की सूची जारी कर दी.  सबसे ज्यादा चर्चा जिस नाम की है, वह है CM डॉ. मोहन यादव के अतिरिक्त मुख्य सचिव नीरज मंडलोई. उन्हें अब सिर्फ मुख्यमंत्री सचिवालय ही नहीं, बल्कि उद्योग, MSME विभाग और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 जैसे अहम आयोजन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई.

MP में 20 IAS अफसरों का तबादला, नीरज मंडलोई को मिली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 की जिम्मेदारी

 

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

Stock In News आज सुबह 10 बजे मई AMFI के आंकड़े आएंगे और 11 बजे कैबिनेट की अहम बैठक NLC India, IDBI Bank, Tata Elxsi समेत आज किन शेयरों पर फोकस? खबरों वाले किन स्टॉक्स के दम पर बाजार में रहेगा तगड़ा एक्शन? जानिए #StockInNews में… #StocksToWatch #IDBIBank #NLCIndia #StockMarket

Banda News:सुबह बारिश से मौसम सुहाना, बाद में उमस ने किया बेहाल – Morning Rain Made The Weather Pleasant, But Later, Humidity Caused Great Discomfort.morning Rain Made The Weather Pleasant, But Later, Humidity Caused Great Discomfort

गणेश चतुर्थी 2026: सुबह 11:03 बजे से मूर्ति स्थापना का उत्तम मुहूर्त, जानें सुबह से शाम तक गणेश स्थापना के शुभ मुहूर्त, Astrology Hindi News