Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 4 अगस्त 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 4 august 2026 morning top news headlines ntc


मांजलपुर उपचुनाव में बीजेपी के सतेंद्रभाई पटेल ने कांग्रेस प्रत्याशी भीखाभाई रबानी को हराया. वहीं, भारत सरकार ने जनगणना 2027 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है. इन खबरों के अलावा, दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में आज सुबह झमाझम बारिश होने से गर्मी से लोगों को राहत मिली. पढ़ें मंगलवार सुबह की बड़ी खबरें.

गुजरात: मांजलपुर में फिर खिला कमल, बीजेपी के सतेंद्रभाई पटेल 30 हजार वोटों से जीते

गुजरात के वडोदरा की मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बीजेपी ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा है. पार्टी के उम्मीदवार सतेंद्रभाई पटेल ने कांग्रेस के भीखाभाई रबारी को 30 हजार 499 से ज्यादा वोटों से हराया. इसके साथ ही 2012 से इस सीट पर चला आ रहा बीजेपी का जीत का सिलसिला बरकरार रहा. यह सीट योगेश पटेल के निधन के बाद खाली हुई थी.

जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी, पहाड़ी क्षेत्रों में 1 सितंबर से गणना, 17 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

भारत सरकार ने जनगणना 2027 के दूसरे चरण ‘जनसंख्या गणना’ का शेड्यूल जारी कर दिया है. लद्दाख, जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी प्रभावित इलाकों और हिमाचल-उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में गणना 1 से 30 सितंबर 2026 तक होगी. 1 से 5 अक्टूबर तक रिवीजन राउंड चलेगा. रेफ्रेंस डेट 1 अक्टूबर तय की गई है. लोग 17 से 31 अगस्त तक सेल्फ एन्युमरेशन कर सकेंगे.

दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह झमाझम बारिश, कई शहरों के लिए येलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार तड़के झमाझम बारिश हुई. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. दिनभर कुछ जगहों पर गरज के साथ मध्यम बारिश हो सकती है. अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं.

सुभाष चंद्र बोस के परपोते ने छोड़ी TMC, चुनाव से पहले हुए थे शामिल

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते चंद्र कुमार बोस ने निजी कारणों का हवाला देते हुए तृणमूल कांग्रेस यानी TMC की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है. वह BJP छोड़ने के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी की पार्टी में शामिल हुए थे. उनके इस्तीफे पर TMC की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है.

कर्नाटक कैबिनेट विस्तार: 19 नए मंत्रियों ने ली शपथ, इकलौती महिला दावेदार अंतिम लिस्ट से बाहर

कर्नाटक की डीके शिवकुमार सरकार ने सोमवार को मंत्रिमंडल का पहला विस्तार किया. बेंगलुरु के लोक भवन में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कांग्रेस के 19 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई. मंजूर 20 नामों में शामिल इकलौती महिला नेता गायत्री शांतेगौड़ा ने शपथ नहीं ली. मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कई नेताओं की नाराजगी भी सामने आई.

WhatsApp यूजर्स परेशान, भारत में कई अकाउंट बंद, मेटा बताई वजह

WhatsApp ने कई भारतीय यूजर्स समेत कुछ अकाउंट्स को अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया है. यूजर्स के मुताबिक, उनके अकाउंट ‘अंडर रिव्यू’ में डालकर 24 घंटे के लिए सर्विस रोक दी गई. Meta ने कहा कि गलत इस्तेमाल रोकने और यूजर्स की सुरक्षा के लिए कार्रवाई की जाती है, लेकिन गलती से ब्लॉक हुए अकाउंट जल्द बहाल किए जाते हैं.

डाबर के कई प्रोडक्ट्स पर FSSAI की कार्रवाई, ‘100% प्योर’ वाले दावों पर लगाया बैन

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने डाबर इंडिया लिमिटेड के कई प्रोडक्ट्स पर 100% प्राकृतिक और जैविक दावों के साथ बिक्री पर रोक लगा दी है. जांच में पाया गया कि डाबर की वेबसाइट और प्रोडक्ट्स पर भ्रामक दावे जैसे 100% नेचुरल, 100% प्योर, 100% ऑर्गेनिक लगाए गए थे. FSSAI ने इसे खाद्य सुरक्षा कानूनों का उल्लंघन बताया है.

असम में बाढ़ का कहर! घर, फसल, सड़कें तबाह… 87 लोगों की मौत

असम में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 87 हो गई है. राज्य के सात जिलों में करीब 1 लाख 28 हजार लोग प्रभावित हैं. उफनती नदियों से कई घर जलमग्न हो गए, सड़कें टूट गईं और फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है. असम के चराइदेव, शिवसागर, धेमाजी और गोलाघाट समेत सात जिले सबसे ज्यादा बाढ़ ग्रस्त हैं. 

पेपर लीक पर सख्त एक्शन की तैयारी, बॉम्बे HC ने बनाई 25 फास्ट-ट्रैक अदालतें

बॉम्बे हाईकोर्ट ने पेपर लीक से जुड़े मामलों की तेजी से सुनवाई के लिए बड़ा कदम उठाया है. हाईकोर्ट ने NEET समेत प्रतियोगी और अन्य परीक्षाओं से जुड़े मामलों के लिए 25 स्पेशल फास्ट-ट्रैक अदालतें बनाई हैं. इनमें महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों की 23 नई अदालतें शामिल हैं, जबकि औरंगाबाद और नागपुर में 2 अदालतें पहले ही बनाई जा चुकी थीं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मिला नया बैटिंग कोच, इंग्लैंड दौरे से पहले PCB का बड़ा फैसला

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर माइक स्मिथ को राष्ट्रीय टीम का नया बैटिंग कोच नियुक्त किया है. पाकिस्तान टीम 19 अगस्त से इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलेगी. बल्लेबाजी की तकनीकी खामियों को दूर करने और टीम के प्रदर्शन में सुधार के लिए PCB ने स्मिथ पर भरोसा जताया है.
 

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

सीजी न्यूज:बालोद जायेंगे सीएम विष्णुदेव साय, राजधानी में बीजेपी की रैली स्थगित,पढ़ें रायपुर में आज क्या खास? – Cm Vishnudeo Sai Balod Visit, Read Here Today Programs, Raipur Morning News

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 31 अक्टूबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 31 october 2026 morning top news headlines ntc

Makrana School Minor Rape Case