Aasif Khan Elimination: ‘पंचायत’ के ‘दामाद जी’ का ‘बिग बॉस 20’ से पत्ता साफ, बाहर होने की ये हैं बड़ी वजहें – panchayat ke damaad aka aasif khan eliminated from bigg boss 5 big reasons salman khan tmovf


वेब सीरीज ‘पंचायत’ में अपनी दमदार एक्टिंग से घर-घर में खास पहचान बनाने वाले ‘दामाद जी’ यानी एक्टर आसिफ खान का ‘बिग बॉस 20’ का सफर अब खत्म हो चुका है. जब आसिफ ने शो में एंट्री की थी, तो फैंस को उनसे काफी उम्मीद थी. लोगों को लगा था कि वो कम से कम टॉप-5 तक का सफर तय करेंगे. लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, आसिफ दर्शकों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए और आखिरकार वो शो से बाहर हो गए. 

आसिफ से कहां हुई चूक?

गेम समझने में गंवाए शुरुआती हफ्ते
बिग बॉस के घर में आसिफ कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए. शो में न तो उनकी कोई स्ट्रैटिजी नजर आई और न ही मजबूत गेम प्लान दिखा. शुरुआत के हफ्तों को उन्होंने सिर्फ खेल को समझने में ही बर्बाद कर दिया और फिर घर में अपनी पकड़ मजबूत करने के बजाय वो ज्यादातर काजी तौकीर की कमियां निकालते नजर आए. 

सम्बंधित ख़बरें

काजी और लव गिल से पंगा लेना पड़ा भारी
शो के ‘रॉकिंग स्टार’ काजी तौकीर को लगातार निशाना बनाना खुद आसिफ पर भारी पड़ गया. काजी के साथ हुई तीखी नोकझोंक के दौरान उनका एग्रेशन और खराब रवैया लोगों को पसंद नहीं आया, जिस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी. 

यही नहीं, लव गिल के साथ हुई लड़ाई में भी आसिफ ने कई बार अपनी हदें पार कीं. वो गुस्से में लव गिल पर चार्ज करते दिखे थे. नौबत यहां तक आ गई थी कि ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने उन्हें ‘बदतमीज’ तक कह दिया था. इसके बावजूद आसिफ अपने खेल में कोई सुधार नहीं कर पाए. 

 

बैकफुट पर रहे
शो में अपनी जर्नी के दौरान आसिफ हमेशा डिफेंसिव मोड यानी बैकफुट पर ही खेलते नजर आए. वो कभी भी फ्रंट फुट पर आकर अकेले खेलते हुए दिखाई नहीं दिए. टास्क में भी सिर्फ गुस्सा दिखाने के अलावा वो ज्यादा कुछ इंप्रेसिव कर नहीं पाए. 

रिश्ते बनाने में भी रहे नाकाम
कहा जाता है कि ‘बिग बॉस’ असल में दिलों और रिश्तों का खेल है, लेकिन देखा जाए तो आसिफ घर में मजबूत और सच्चे रिश्ते बुनने में भी नाकाम रहे. पहले उन्होंने लव गिल से झगड़ा किया और फिर धीरे-धीरे आम्रपाली और यंग से भी दूरियां बना लीं. अपने ही ग्रुप के लोगों के साथ आसिफ का कोई सच्चा कनेक्शन नजर नहीं आया. कुल-मिलाकर आसिफ ने अपनी जर्नी से फैंस को सिर्फ निराश किया. 

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

‘मां बनना चाहती हूं..’, बिग बॉस-20 में छलकी आम्रपाली दुबे की इच्छा, लव-स्काउट और यंग को बताया बच्चों जैसा

बिग बॉस 20: अरिश्फा खान ने आम्रपाली दुबे को कहा बच्चे बेचने वाली – bigg boss 20 highlights: arishfa khan calls aamrapali dubey a child seller

Bigg Boss Malayalam: 20 साल की इंफ्लुएंसर को दूसरे धर्म में हुआ प्यार, नजदीकियां देख शो में पहुंचे पेरेंट्स, मोहनलाल से लगाई गुहार – Bigg Boss Malayalam Neha Fathima Santhosh Raj romance parents cried opposed love angle mohanlal troll tmovh