AC stopped working due to broken fan belt, Posalia kept it open all night; left in the morning


.

हाईवे पर पोसालिया ओवरब्रिज के पास सोमवार मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे एक एनिमल एंबुलेंस खराब हो गई। एंबुलेंस में सफेद चूहे और खरगोश रखे हुए थे।

गाड़ी का फैन बेल्ट टूटने से एसी बंद हो गया। ऐसे में चालक ने एहतियात बरतते हुए जालीदार बॉक्स में रखे चूहों और खरगोशों को बाहर निकालकर खुली हवा में रखा। सुबह गाड़ी ठीक होने के बाद चालक उन्हें लेकर रवाना हो गया। चालक ने बताया कि एनिमल एंबुलेंस हरियाणा से अहमदाबाद जा रही थी। इसमें करीब 12 हजार सफेद चूहे और खरगोश थे। रास्ते में पोसालिया के निकट ओवरब्रिज के पास अचानक फैन बेल्ट टूटने से एसी बंद हो गया। इससे अंदर रखे जीव-जंतुओं को परेशानी होने की आशंका थी। इसे देखते हुए चालक ने जालीदार बॉक्स बाहर निकालकर उन्हें खुली हवा में रखा, ताकि पर्याप्त हवा मिल सके। चालक के अनुसार, प्रत्येक बॉक्स में खाने के दाने और फल रखे हुए थे। सुबह वाहन की मरम्मत होने के बाद सभी बॉक्स एंबुलेंस में रखकर आगे के लिए रवाना हो गए।



Source link

Related posts

Top 10 News Headlines in Hindi Today | ABP News Headlines from 14 October 2026: सुबह की शुरुआत एबीपी न्यूज़ की खबरों के साथ, पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ

Morning News Brief | Rahul Gandhi Statement, UPI Charge Delay & UP Robbery

Meerut News: मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक की 10 तोले की चेन झपटी , Meerut Hindi News