Agra Latest News, Updates in Hindi | आगरा के समाचार और अपडेट


यमुना नदी (Yamuna River) के किनारे बसा आगरा (Agra) भारत के प्रांत उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh, India) का एक महत्वपूर्ण शहर है. आगरा 4,041 वर्ग किलोमीटर में फैला है. यहां हल्की ठंड, सूखी गर्मी और मॉनसून में अच्छी बरसात होती है. आगरा की जीवनरेखा यहां का पर्यटन उद्योग है और ये ताज महल (Taj Mahal) और आगरा (Agra) फोर्ट के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध (यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल) (Fort UNESCO World Heritage sites) है जो पूरी दुनिया के लोगों को आकर्षित करते हैं. 

2011 जनगणना के आंकड़ों पर नजर डालें तो आगरा की जनसंख्या (Population) 45 लाख के करीब और लिंग अनुपात (Sex Ratio) 868 है. इस जिले का जनसंख्या घनत्व (Density) प्रति वर्ग किलोमीटर 1,093 है. इसकी 71.58 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 80.62 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 61.18 फीसदी है. (Agra literacy)

आगरा जिले में एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Lok Sabha constituency) है. यहां से 2009 से लगातार भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party, BJP भाजपा) के प्रत्याशी सांसद चुने जा रहे हैं. इस क्षेत्र के अंदर पांच विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र (Assembly constituency) शामिल हैं.  

इस शहर की स्थापना 16वीं शताब्दी की शुरुआत में लोदी वंश के सुल्तान सिकंदर (Sultan Sikandar of the Lodi dynasty) ने की थी. आगरा मुगल शासन के दौरान कुछ वक्त के लिए मुगलों की राजधानी (Mughal capital) भी था. यहां स्थित ताजमहल का निर्माण मुगल शासक शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में कराया था.

इस शहर में बड़ी सड़कें और रेल का बड़ा जंक्शन है जो यहां के चमड़ा, पत्थर और हाथ से बुने कालीन (leather goods, cut stone and hand-woven carpets) उद्योग को वाणिज्यिक रूप से पूरे देश से जोड़ते हैं. 

आगरा अपनी मिठाई, पेठा (Petha) के लिए मशहूर है जो सफेद कद्दू से विभिन्न स्वादों में बनता है.

 



Source link

Related posts

Noida News: पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक से मोबाइल फोन छीना, Noida Hindi News

Ludhiana News:हलवारा से दिल्ली के लिए शनिवार की सुबह वाली उड़ान बंद – Saturday Morning Flight From Halwara To Delhi Discontinued

Shahjahanpur News:भक्तिभाव से निकाली प्रभातफेरी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु – Devotional Morning Procession Taken Out; Devotees Sway To The Sound Of Hymns