Akshay Kumar Welcome To The Jungle Box Office


4 महीने पहले

  • कॉपी लिंक

अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के महज 4 दिनों में 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रेड ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 4 दिनों में वर्ल्डवाइड 106.48 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। भारतीय बाजार में भी फिल्म का प्रदर्शन लगातार मजबूत बना हुआ है और यहां इसका नेट कलेक्शन 72.25 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

घरेलू बाजार में फिल्म का मजबूत प्रदर्शन फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही अच्छी पकड़ बनाई है। पहले गुरुवार को 3.75 करोड़ रुपए की ओपनिंग के बाद फिल्म की कमाई में लगातार बढ़ोतरी देखी गई। शुक्रवार को फिल्म ने 15.25 करोड़ रुपए और शनिवार को 20 करोड़ रुपए का बिजनेस किया।

वहीं, रविवार को फिल्म ने सबसे ज्यादा 24.75 करोड़ रुपए की कमाई की। सोमवार को भी फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपए जोड़कर भारत में अपना कुल नेट कलेक्शन 72.25 करोड़ रुपए पहुंचा दिया है। भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 86.53 करोड़ रुपए हो गया है।

ओवरसीज मार्केट में मजबूत कमाई भारतीय बाजार के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। विदेशी बाजारों (ओवरसीज) में फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी सोमवार को 3 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसे मिलाकर फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 19.95 करोड़ रुपए हो गया है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्केट की कुल कमाई को मिलाकर ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के 4 दिनों के भीतर ही दुनिया भर में 106.48 करोड़ रुपए का कुल ग्रॉस बिजनेस पूरा कर लिया है।

‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी ‘वेलकम टू द जंगल’ साल 2007 में आई सुपरहिट फिल्म ‘वेलकम’ और 2015 में आई ‘वेलकम बैक’ की अगली कड़ी है। यह इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले दिवंगत लेखक नीरज वोरा की ओरिजिनल स्टोरी पर आधारित है। हालांकि, पिछली फिल्मों के मुकाबले इस बार बजट को काफी बड़ा रखा गया है। फिल्म की कुल अवधि 2 घंटे 45 मिनट है, जिसमें कई मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलते हैं।

30 से ज्यादा एक्टर्स की बड़ी स्टार कास्ट

अहमद खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), दिवंगत पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली नजर आएंगे।

ये खबर भी पढ़ें

मूवी रिव्यूः वेलकम टू द जंगल:लॉजिक छुट्टी पर, लेकिन हंसी का ओवरडोज, सालों बाद रवीना-अक्षय की जोड़ी ने जीता दिल

2 घंटे 44 मिनट ‘वेलकम टू द जंगल’ का मकसद सिर्फ और सिर्फ मनोरंजन करना है और फिल्म शुरुआत से ही यह बात साफ कर देती है, यहां लॉजिक भी छुट्टी पर है और हंसी ड्यूटी पर। करीब तीन दर्जन कलाकारों से सजी यह कॉमेडी हर कुछ मिनट बाद नया किरदार, कॉमेडी और बवाल लेकर आती है। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Related posts

Ramayan Movie Box Office Opening

‘रामायण’ के आते ही ‘जेलर 2’ की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग

Box Office: थर्सडे को बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ गरजी, ‘जेलर 2’ हुई फुस्स, ‘उड़ता तीर’ ने तोड़ा दम, जानें- कलेक्शन