Aligarh News: वायरल ने बदला ट्रेंड, बुखार के मरीज 35% तक बढ़े, Aligarh Hindi News


Aligarh News: फोटो, -सरकारी अस्पतालों में प्रतिदिन औसतन 150 से 200 मरीज पहुंच रहे -60

Aligarh News: फोटो, -सरकारी अस्पतालों में प्रतिदिन औसतन 150 से 200 मरीज पहुंच रहे

बुखार और लक्षण

-60 प्रतिशत मरीजों में बुखार के साथ जुकाम, गले में खराश, बदन दर्द

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम में बदलाव के साथ वायरल संक्रमण ने तेजी से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। पिछले तीन सप्ताह के दौरान बुखार के मरीजों की संख्या में करीब 35 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में रोजाना औसतन 150 से 200 मरीज बुखार की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों में बुखार पीड़ितों के खून की जांच अनिवार्य की गई है।

मौसमी बदलाव

सितंबर के पहले सप्ताह में जहां 110 से 120 मरीज बुखार के इलाज के लिए हर रोज अस्पताल पहुंच रहे थे, वहीं तीसरे सप्ताह में यह संख्या 150 से अधिक हो गई। डॉक्टरों के अनुसार, बढ़ते मामलों में अधिकांश मरीज सामान्य वायरल संक्रमण से पीड़ित मिल रहे हैं। करीब 60 प्रतिशत मरीजों में बुखार के साथ जुकाम, गले में खराश और बदन दर्द जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं। कई मरीजों में सिरदर्द, कमजोरी और हल्की खांसी की भी शिकायत सामने आ रही है। मौसम में लगातार बदलाव को संक्रमण बढ़ने की प्रमुख वजह माना जा रहा है। अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ डेंगू और मलेरिया की जांच भी बढ़ गई है। डॉक्टर बुखार के साथ तेज बदन दर्द, लगातार कमजोरी, प्लेटलेट्स में गिरावट या अन्य संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों को आवश्यक जांच कराने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि, अभी सामने आ रहे अधिकांश मामलों में सामान्य वायरल संक्रमण की ही पुष्टि हो रही है। चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में लोग सावधानी बरतें। घर के आसपास पानी जमा न होने दें और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाएं। बुखार होने पर खुद से एंटीबायोटिक या अन्य दवाएं लेने के बजाय चिकित्सकीय सलाह लेना बेहतर है। पर्याप्त पानी पीने और आराम करने की भी सलाह दी जा रही है। तेज या लगातार बुखार होने पर समय पर जांच और उपचार जरूरी है.

सामान्य प्रश्न

बुखार के मरीजों की संख्या में कितनी बढ़ोतरी हुई है?

बुखार के मरीजों की संख्या में करीब 35 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

बुखार के मरीजों में कौन से सामान्य लक्षण देखे जा रहे हैं?+

सावधानियां क्या बरतनी चाहिए?+



Source link

Related posts

फैक्ट चेक: स्वतंत्र भारद्वाज का ‘धमकी’ वाला ये वीडियो पुराना है, जेल से बाहर आने के बाद का नहीं – swatantra bhardwaj viral video social media jail jantar mantar protest cjp ntc amkr

Amroha Police Line Open Drinking Controversy

‘कलेक्टर कहां हैं, बुलाइए’, सिंधिया का वीडियो वायरल, अधिकारी से क्यों नाराज हुए केंद्रीय मंत्री – jyotiraditya scindia video viral collector sp reprimanded tribal village LCLAR