Ambala Cow Cruelty Case | Dairy Owner Apologizes After CCTV Viral


बीमार गाय को डंडे मारते और पूंछ खींचते CCTV में दिखे युवक।

अंबाला सिटी के रेलवे रोड के पास एक बीमार गाय के साथ कथित क्रूरता का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल CCTV फुटेज में दो व्यक्ति गाय को डंडे मारते और उसकी पूंछ पकड़कर खींचते दिखाई दे रहे हैं। गाय जमीन पर गिर जाती है, इसके बावजूद उसे उठाने के लि

.

घटना का वीडियो सामने आने के बाद गौ सेवा से जुड़ी संस्थाओं ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।

श्री कृष्ण गो सेवा सोसाइटी के प्रधान मोनू चावला के अनुसार, वंदे मातरम दल के प्रधान भरत को फोन पर सूचना मिली थी कि रेलवे रोड पर एक गाय बीमार और घायल अवस्था में पड़ी है। इसके बाद गो सेवकों की टीम मौके पर पहुंची और गाय का उपचार कराया।

आसपास के लोगों से पूछताछ के दौरान गाय के मालिक के बारे में जानकारी जुटाई गई। इसके बाद CCTV कैमरों की फुटेज चेक की गई, जिसमें गाय के साथ मारपीट किए जाने की घटना सामने आई।

गाय का मालिक सुमित अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगता हुआ।

पूंछ मरोड़कर खींचा, जमीन पर गिर गई गाय

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति सिर पर भगवा रंग का गमछा बांधे दिखाई देता है। उसके हाथ में डंडा है। वह गाय को डंडे मारता है और उसकी पूंछ पकड़कर दूसरी तरफ खींचने लगता है। इसी दौरान पूंछ को तेजी से खींचने पर गाय जमीन पर गिर जाती है। इसके बाद दूसरा व्यक्ति भी वहां पहुंचता है और साथी के हाथ से डंडा लेकर गाय को उठाने की कोशिश करता है।

वहीं, दूसरा व्यक्ति गाय की पूंछ पकड़कर उसे उठाने का प्रयास करता रहता है। वीडियो में गाय की खराब हालत के बावजूद उसे खींचने और उठाने की कोशिश दिखाई देती है।

शिकायत के बाद रात को ही जांच में जुटी पुलिस

पुलिस चौकी नंबर-2 के इंचार्ज ASI अरुण कुमार ने बताया कि श्री कृष्ण गो सेवा सोसाइटी की ओर से देर रात फोन पर सूचना और लिखित शिकायत मिली थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि दूध देने में असमर्थ और बीमार हो चुकी गाय को घर से बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया और CCTV फुटेज की जांच की गई।

ASI अरुण कुमार के अनुसार, फुटेज के आधार पर अंबाला शहर के अकब सराय निवासी सुमित को बुलाकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, सुमित का डेयरी का काम है। गाय की मौत के बाद उसका संस्कार कराया गया।

चौकी नंबर-2 के इंचार्ज ASI अरुण कुमार गाय के साथ क्रूरता के मामले में जानकारी देते हुए।

पंचायत में गलती स्वीकार कर मांगी माफी

मोनू चावला ने बताया कि मामले को लेकर विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के प्रधान और पदाधिकारी पुलिस चौकी पहुंचे थे। उन्होंने गाय के मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। चावला के अनुसार, सुमित ने गाय को अपनी बताते हुए गलती स्वीकार की और भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने का आश्वासन दिया।

वहीं, ASI अरुण कुमार ने बताया कि सामाजिक स्तर पर हुई बैठक में सुमित ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। पुलिस का कहना है कि पशु क्रूरता से जुड़े कानूनों के तहत मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

श्री कृष्ण गो सेवा सोसाइटी के प्रधान मोनू चावला मामले की जानकारी देते हुए।

दूध निकालकर सड़कों पर न छोड़ें पशु : मोनू चावला

गो सेवा सोसाइटी के प्रधान मोनू चावला ने लोगों से अपील की कि दूध देना बंद कर देने या बीमार होने पर पशुओं को सड़कों पर न छोड़ें। उन्होंने कहा कि गो सेवक ऐसी घटनाओं पर नजर रखेंगे और जरूरत पड़ने पर पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग करेंगे। पुलिस ने भी अपील की कि पशुओं के साथ क्रूरता करने वालों के खिलाफ शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related posts

जींस टॉप पहन थिरकी दीदी, दिखाए शानदार ठुमके, देखते रह गए लोग! वायरल वीडियो..

JioHotstar पर बिना ऐड के देख सकेंगे मूवी और वेब सीरीज? वायरल हुई ट्रिक, जानें कैसे करती है काम

Lalitpur News:अवैध शराब के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं, वीडियो वायरल – Women Take To The Streets Against Illicit Liquor; Video Goes Viral