Ambedkar Nagar News:सुबह-शाम बढ़ी ठिठुरन, दिन में धूप से राहत – Increased Chill In The Morning And Evening


अंबेडकरनगर। जिले में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और शाम ठंड का असर बढ़ रहा है, जबकि दोपहर में खिल रही धूप लोगों को राहत दे रही है। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में अंतर के चलते मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं।

अकबरपुर शहर समेत ग्रामीण इलाकों में रात के तापमान में गिरावट से सुबह घरों से निकलने वाले लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों और कामकाज के लिए निकलने वाले लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। सुबह की सैर पर निकलने वाले लोग भी ठंड महसूस कर रहे हैं। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धूप खिलने से मौसम सुहाना हो जा रहा है। दोपहर में पार्कों में बच्चे धूप के बीच खेलते नजर आए। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों को ठंड से राहत मिली। शाम ढलते ही एक बार फिर ठंड का असर बढ़ने लगा।

रबी की फसलों के लिए फायदेमंद है हल्की ठंड

मौसम की मौजूदा स्थिति को रबी की फसलों के लिए अनुकूल माना जा रहा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार हल्की ठंड से गेहूं की फसल में कल्ले निकलने और सरसों में फूल व फलियों के विकास में मदद मिलती है। चना, मटर और जौ की फसलों को भी इससे लाभ होता है। वहीं, कम वाष्पीकरण के कारण खेतों में नमी बनी रहती है।

हालांकि, तापमान में अचानक गिरावट और पाला पड़ने से आलू, सब्जियों और सरसों की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र पांती के अध्यक्ष डॉ. रामजीत ने बताया कि पाले की आशंका होने पर खेतों में हल्की सिंचाई करने से मिट्टी का तापमान संतुलित रखने में मदद मिलती है।

जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी ने किसानों को मौसम के बदलाव पर नजर रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पाले की आशंका होने पर कृषि वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार फसलों के बचाव के उपाय अपनाएं। किसान राधेश्याम यादव, केदार वर्मा और रामतीरथ सिंह ने भी शुरुआती ठंड को फसलों के लिए लाभकारी बताया। हालांकि, उन्होंने मौसम में अचानक बदलाव होने पर फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई।



Source link

Related posts

Chamba News:दरवाजे पर गुजर गई रात, सुबह पिता की राह देखते रह गए दो मासूम – The Night Passed By The Doorway; Two Innocent Children Spent The Morning Waiting For Their Father

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: राहुल ने पूछा- सरकार बताए, हमने कितने विमान गंवाए; सुप्रीम कोर्ट बोला- भारत धर्मशाला नहीं; मंत्री विजय शाह की गिरफ्तारी पर रोक – Dainik Bhaskar Morning News Brief; Jyoti Malhotra Pakistan

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: हाईकोर्ट जज के घर के बाहर भी जले नोट मिले; RSS बोला- आक्रांता हमारे आइकॉन नहीं; जेल में नशे के लिए बेचैन मुस्कान-साहिल – Dainik Bhaskar Morning News Brief; Delhi Judge Yashwant Varma Cash