Amroha News:कोर्ट परिसर में स्मैक तस्करों का वीडियो वायरल, शुरू की जांच – Video Of Smack Smugglers In Court Premises Goes Viral; Investigation Launched


अमरोहा। न्यायालय परिसर में स्मैक तस्करों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो बुधवार को अमरोहा देहात थाना क्षेत्र स्थित न्यायालय परिसर में बनाए जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि तस्करों ने कोर्ट में खड़े होकर वीडियो बनाया और बाद में उसे सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर वायरल कर दिया।


बताया जा रहा है कि वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चित होने के उद्देश्य से बनाया गया था। मामले में दिल्ली के छेनू गैंग से जुड़े बताए जा रहे समीर उर्फ बाली का नाम सामने आया है। बुधवार को शहर कोतवाली पुलिस ने समीर को करीब नौ लाख रुपये कीमत की 90 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से नशे की तस्करी से जुड़ा है। अब कोर्ट परिसर से वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इसकी जांच कर रही है। सीओ अवधभान भदौरिया ने जांच के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।



Source link

Related posts

Ghaziabad News:महिला के चेहरे पर युवक ने मारा जूता, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस – Youth Hits Woman On The Face With A Shoe; Police Swing Into Action After Video Goes Viral

Shahjahanpur News:अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी – Threat To Make An Obscene Video Go Viral

Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु का पुराना वीडियो वायरल कर फैलाई जा रही अफवाह, भागलपुर पुलिस ने दी चेतावनी, Bhagalpur Hindi News