Amroha Police Line Open Drinking Controversy


सुहैल अहमद | नन्हेड़ा अल्यारपुर (अमरोहा ), अमरोहा4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमरोहा में खुलेआम शराबखोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो अमरोहा देहात थाना क्षेत्र की मंडी समिति रोड का बताया जा रहा है। वीडियो में लोग खुलेआम शराब पीते और बेचते दिख रहे हैं।

दावा किया जा रहा है कि यह जगह पुलिस लाइन से कुछ ही दूरी पर है। इस वायरल वीडियो ने शराब की अवैध बिक्री और खुलेआम शराबखोरी पर पुलिस-प्रशासन की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब के खिलाफ समय-समय पर 15 दिन का अभियान चलाया जाता है। लेकिन, बाकी 365 दिन कार्रवाई और निगरानी कितनी असरदार रहती है, यह बड़ा सवाल है।

अब देखना होगा कि पुलिस-प्रशासन इस वायरल वीडियो पर ध्यान देता है या नहीं। साथ ही, शराब की बिक्री के दावों की जांच कर दोषियों के खिलाफ क्या एक्शन लिया जाता है।

अमरोहा देहात थाना प्रभारी निरीक्षक रजनी द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related posts

ज्योतिरादित्य सिंधिया की VIP ड्यूटी से गायब हुआ पुलिसकर्मी, शराब पीकर हंगामा, बंदूक फेंकी, Video – guna police constable vip duty Jyotiraditya Scindia drunk throws service rifle viral video suspended lclar

Abhishek Sharma Viral Video: सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर पीछे दौड़ी फैन, अभिषेक शर्मा के साथ हुआ अजीब वाकया #AbhishekSharma #ViralVideo #Fan #Cricket #DynamiteNews

फैक्ट चेक: स्वतंत्र भारद्वाज का ‘धमकी’ वाला ये वीडियो पुराना है, जेल से बाहर आने के बाद का नहीं – swatantra bhardwaj viral video social media jail jantar mantar protest cjp ntc amkr