Ayodhya News:पूर्व सांसद से मारपीट का वीडियो वायरल – Video Of Assault On Former Mp Goes Viral


अयोध्या। कोटसराय स्थित पेट्रोल पंप से जुड़े पारिवारिक विवाद में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आलिया जुबैरी के साथ कथित मारपीट का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। आलिया जुबैरी ने अपने रिश्तेदार अकबर अली मेजर और उनके भाई फैसल वारसी समेत अन्य लोगों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने सांसद अवधेश प्रसाद से बृहस्पतिवार को मुलाकात कर अपनी बात रखी। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री से शिकायत करने की बात कही है।

अबू सराय, सिविल लाइंस निवासी आलिया जुबैरी का आरोप है कि उन्होंने पेट्रोल पंप के संचालन की जिम्मेदारी अपने रिश्तेदार फैसल को दी थी। बाद में हिसाब-किताब और बैंक खातों को लेकर उन्हें कुछ गड़बड़ी का संदेह हुआ। उनका दावा है कि बैलेंस शीट में उनके नाम करीब 13 लाख रुपये की राशि दर्शाई गई, जबकि उन्हें कोई भुगतान नहीं मिला। आलिया का आरोप है कि विवाद के दौरान पेट्रोल पंप पर उनके साथ मारपीट की गई और धमकी दी गई।

वहीं अकबर अली मेजर ने कहा कि वायरल वीडियो करीब एक माह पुराना है। उनके अनुसार पेट्रोल पंप पर उनका ड्राइवर असलम स्टाफ से अभद्रता कर रहा था। इसी दौरान उससे बातचीत का प्रयास किया जा रहा था और तभी आलिया जुबैरी वहां पहुंच गईं। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि विवाद की स्थिति को देखते हुए पेट्रोल पंप की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है।



Source link

Related posts

Bhagalpur News: हथियार के साथ वायरल वीडियो मामले में विधि-निरूद्ध, Bhagalpur Hindi News

दिल्ली पुलिस की नई लेडी सिंघम IPS ऐश्वर्या सिंह, CJP प्रदर्शन के बीच वायरल हो रहे VIDEO | IPS Aishwarya Singh Delhi Police ADCP Lady Singham video Viral During Protest

Bijnor News: हर्राअहमदपुर में तलवार लहराकर दहशत फैलाने की वीडियो वायरल, गिरफ्तार , Bijnor Hindi News