Ayodhya News:सुबह गर्म पानी से स्नान, बालभोग में काढ़ा और केसरयुक्त दूध – A Morning Bath With Warm Water


अयोध्या। मौसम में बदलाव के साथ राम मंदिर में विराजमान रामलला की सेवा पद्धति में भी परिवर्तन हो गया है। पांच वर्षीय बालक स्वरूप में विराजमान प्रभु की दिनचर्या अब सर्दी के अनुकूल ढाली जा रही है। सुबह बालभोग में काढ़ा और केसरयुक्त दूध अर्पित किया जा रहा है। रात्रि में शयन से पहले गर्म दूध का भोग लगाया जा रहा है।

रामलला के जागरण से लेकर शयन तक की सेवा में मौसम का विशेष ध्यान रखा जाता है। ठंड से बचाव के लिए गर्म पानी से स्नान, गर्म वस्त्रों का शृंगार और खानपान में गर्म तासीर वाले पदार्थ शामिल किए गए हैं। बाल स्वरूप की मान्यता के अनुरूप उनकी दिनचर्या भी एक बालक की दैनिक गतिविधियों की तरह निर्धारित है। गर्मी में जहां शीतलता देने वाली वस्तुओं को प्राथमिकता दी जाती है, वहीं सर्दियों में गर्म वस्त्रों और गर्म खाद्य पदार्थों की व्यवस्था रहती है।

मंदिर में प्रतिदिन सुबह करीब 4:30 बजे शंखनाद के साथ रामलला का जागरण होता है। इसके बाद गर्म पानी से स्नान और अभिषेक कराया जाता है। मौसम के अनुकूल वस्त्र धारण कराकर शृंगार किया जाता है। सुबह 6:30 बजे शृंगार आरती होती है और सात बजे से श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हो जाते हैं। करीब नौ बजे बालभोग में रबड़ी, केसरयुक्त दूध और काढ़ा अर्पित किया जाता है। दोपहर में खीर, पूड़ी और सब्जी का भोग लगता है। रात्रि में शयन से पहले गर्म दूध अर्पित कर प्रभु को विश्राम कराया जाता है।

पूजा के साथ सेवा में भी ऋतु का ध्यान

श्रीराम मंदिर के व्यवस्था प्रमुख इंद्रदेव मिश्र के मुताबिक, रामलला की दैनिक सेवा में पूजा और आरती के साथ मौसम के अनुरूप पूरी व्यवस्था का ध्यान रखा जाता है। वस्त्रों के चयन से लेकर भोग की सामग्री तक में ऋतु का प्रभाव दिखाई देता है। यह व्यवस्था बाल स्वरूप के प्रति वात्सल्य भाव और मंदिर की पारंपरिक सेवा पद्धति का हिस्सा है। गर्मी, सर्दी और बरसात में अलग-अलग व्यवस्थाएं रहती हैं।

उन्होंने बताया कि रामलला की नियमित सेवा के लिए मंदिर में 14 प्रमुख सेवक लगाए गए हैं। ये निर्धारित परंपराओं के अनुसार जागरण से लेकर शयन तक की जिम्मेदारी निभाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा से रामलला को रजाई भी ओढ़ाई जाने लगेगी।



Source link

Related posts

Hardoi News:दोस्त के मकान के बाहर सुबह मिला दुकानदार का शव – Shopkeeper’s Body Found Outside Friend’s House In The Morning

Agra News: Early Morning fog in Agra – Agraleaks

Kishtwar Latest News, Updates in Hindi | किश्तवाड़ के समाचार और अपडेट