Azamgarh News:लाठी-डंडों से युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार – Video Of Youth Being Beaten With Sticks Goes Viral; Two Arrested


पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग एक युवक को लाठी-डंडों से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए गुलामी का पुरा निवासी छोटक और अजहर को गिरफ्तार किया है।

वायरल वीडियो शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के टेढ़िया मस्जिद के पास का बताया जा रहा है। वीडियो में हॉकी-डंडों से लैस कुछ लोग सड़क पर एक युवक को घेरकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं।

इस पूरी घटना के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन कोई भी युवक को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। इसी बीच किसी राहगीर ने इस पूरी वारदात का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

00वर्जन

एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि रविवार की शाम टेढ़िया मस्जिद के पास उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है। इस तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार लोगों में गुलामी का पुरा निवासी छोटक और अजहर शामिल हैं। -यादवेंद्र पांडेय, कोतवाली प्रभारी।



Source link

Related posts

Bareily News: वायरल बुखार के साथ त्वचा की बीमारियों का हमला, Bareily Hindi News

Badaun News: पानी में गोवंश के डूबे होने का वीडियो वायरल, Badaun Hindi News

Meerut News: गांधी बाग में युवतियों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल, Meerut Hindi News