Bareilly News:रातभर पाइपलाइन की मरम्मत, फिर भी सुबह चार वार्डों में पानी का संकट – Pipeline Repairs Were Carried Out Overnight, Yet Water Crisis Persisted In Four Wards In The Morning


बरेली। इंद्रानगर में रविवार को रातभर पानी की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कराई गई, लेकिन सोमवार सुबह तक जलापूर्ति बहाल नहीं हो सकी। नतीजा, इंद्रानगर, मॉडल टाउन, जनकपुरी, आवास-विकास वार्डों के नौ हजार घरों में पानी का संकट बना रहा। इससे करीब 45 हजार लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। दोपहर पौने 12 बजे जलापूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।


इंद्रानगर में शनिवार की शाम छह बजे पूर्व पार्षद दिवंगत माया श्रीवास्तव की गली में पानी की पाइपलाइन फट गई थी। इस वजह से जलापूर्ति बंद कर दी गई।

इससे रातभर व सुबह तक पानी का संकट बना रहा। अभी यह संकट ठीक हुआ ही था कि रविवार दोपहर एक बजे बांके बिहारी धर्मशाला के पीछे पाइपलाइन फट गई।

इसको रात तीन बजे तक ठीक कराया गया, पर जलापूर्ति बहाल नहीं हो सकी। पूरी तरह मरम्मत के बाद सोमवार दोपहर पौने 12 बजे जलापूर्ति शुरू कराई गई।



Source link

Related posts

Haryana Morning News : नमो भारत कॉरिडोर को मिली मंजूरी, गन्ने के भाव पर किसानों का आंदोलन तेज, विधानसभा का विशेष सत्र 26 नवंबर को समेत पढ़े सुबह की बड़ी खबरें

24 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

CG Morning News : CM साय का आज दुर्ग दौरा… छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर… महादेवघाट में लगेगा पुन्नी मेला… पढ़ें और भी खबरें