BB 20: आम्रपाली दुबे के दोहरे रवैये पर भड़कीं गौहर खान, काजी और लव गिल मामले पर लगाई भोजपुरी हसीना की क्लास


Last Updated:

Gauahar Khan Reacts To Aamrapali Dubey: ‘बिग बॉस 20’ के घर में आम्रपाली दुबे के डबल स्टैंडर्ड पर एक्ट्रेस गौहर खान का गुस्सा फूटा है. काजी तौकीर और लव गिल मामले पर आम्रपाली के अलग-अलग स्टैंड को लेकर गौहर ने उन्हें सीधे तौर पर डबल फेस्ड बता दिया. जानिए गौहर खान ने आम्रपाली दुबे पर क्या-क्या तीखे सवाल खड़े किए हैं!

आम्रपाली पर भड़कीं गौहर खान (फोटो साभार-instagram@gauaharkhan)

नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 20’ के घर में आए दिन नया हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में काजी तौकीर, लव गिल, यंग डीएसए और आम्रपाली दुबे के बीच हुए हंगामे पर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. इस पूरे मामले पर अब बिग बॉस की एक्स विनर और एक्ट्रेस गौहर खान का बड़ा रिएक्शन सामने आया है. गौहर खान ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके आम्रपाली दुबे के दोहरे रवैये पर जमकर क्लास लगाई है. गौहर ने सीधे तौर पर आम्रपाली को डबल फेस बताया है.

Yung DSA और लव गिल में हुई बहस

हालिया एपिसोड में यंग डीएसए ने लव गिल के गुल्लू के बेड पर डांस करने को लेकर कमेंट किया था. लव गिल ने तुरंत इस पर ऐतराज जताया. उन्होंने यंग डीएसए से कहा कि भाई तुम्हारा इस तरह से मेरे डांस पर कमेंट करना मुझे अच्छा नहीं लगा. इस बात पर आम्रपाली दुबे को यंग डीएसए का स्टैंड लेना चाहिए था या फिर मामला शांत कराना चाहिए था. लेकिन वो उल्टा अपनी ही दोस्त लव गिल पर भड़क गईं. आम्रपाली ने लव गिल को डांटते हुए कहा कि तुम्हें पता है कि यंग डीएसए का इरादा गलत नहीं था. वो तुम्हारा दोस्त है फिर तुम ऐसा क्यों बोल रही हो.

आम्रपाली को लेकर बोलीं गौहर खान

अब आम्रपाली दुबे पर गौहर खान का गुस्सा फूटा है. गौहर खान ने इस वाकये पर आम्रपाली दुबे का दोहरा चेहरा बेनकाब किया. गौहर ने बताया कि जब काजी तौकीर ने बातचीत के दौरान एक शब्द का इस्तेमाल किया था तो उन्होंने साफ कहा था कि उनकी नीयत खराब नहीं थी. उस समय आम्रपाली दुबे खुद काजी के पास जाकर उन्हें ज्ञान दे रही थीं. आम्रपाली ने तब काजी से कहा था कि भले ही आपका इरादा गलत न हो लेकिन अगर किसी को आपकी बात से दिक्कत हो रही है तो आपको ऐसा नहीं बोलना चाहिए.

View this post on Instagram





Source link

Related posts

‘बिग बॉस 20’ से अचानक बाहर हुईं रीति तिवारी, उदिति सिंह, माही विज और यंग डीएस ने मिलकर बिगाड़ा खेल

नो वोटिंग नो चांस, Bigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन! क्या इस फैसले से बदल जाएगा पूरा गेम!

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ में अचानक हुआ एविक्शन, Rhiti Tiwari हुईं शो से बाहर