BB 20: माही की 7 साल की बेटी को कंटेस्टेंट्स ने गेम में घसीटा, भड़के सेलेब्स


‘बिग बॉस 20’ में नॉमिनेशन टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे पर जमकर पर्सनल कमेंट किए थे। शो में टास्क के दौरान माही विज की बेटी तारा के नाम का भी इस्तेमाल हुआ। माही की बेटी को लेकर कई तरह के कमेंट्स किए गए। शो के प्रोमो का यह वीडियो काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो पर माही के एक्स हसबैंड जयभानुशाली ने भी अपनी भड़ास निकाली थी। उनका कहना था कि गेम में बच्ची का नाम लाने की क्या जरूरत है। अब इस वीडियो पर अभिनेता विवियन डीसेना ने अपना रिएक्शन दिया है।

 

विवियन ने कहा कि गेम में कंटेस्टेंट्स एक दूसरे के गेम प्ले और फैसलों पर सवाल उठा सकते हैं लेकिन बच्चों का नाम घसीटना हद पार करने वाला है। उन्होंने कहा, ‘मैंने आज तक बिग बॉस के पहले और अभी के सीजन में होने वाली घटनाओं पर कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया है लेकिन इस घटना ने मुझे अपनी चुप्पी तोड़ने के लिए मजबूर कर दिया है।’

 

यह भी पढ़ें: 60% से ज्यादा शूट हो गई ‘रामायण पार्ट 2’, सिनेमैटोग्राफर ने बताया क्या काम बचा?

विवियन ने माही का सपोर्ट किया

विवियन ने आगे लिखा, ‘मैंने भी इस चीज को शो में अनुभव किया था जब मेरी बेटी के नाम का इस्तेमाल हुआ था। पेरेंट्स होने के हिसाब से मैं इस बात को समझ सकता हूं। इसका आप पर कितना गहरा प्रभाव पड़ता है। आप गेम में बच्चों को मत लेकर आओ। तारा सिर्फ 7 साल की है और उसका उस गेम से कोई लेना देना नहीं है। माही आपकी स्ट्रेंथ ही काफी है। अपने गेम खेलो लेकिन बच्चों को दूर रखो। कुछ सीमाओं को कभी पार नहीं करना चाहिए।’

 

View on Instagram

क्यों हुआ था विवाद?

‘बिग बॉस 20’ में नॉमिनेशन टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स को घर के बाकी सदस्यों को उकसाकर उनके इमोशनंस को बाहर निकलवाना था। इस टास्क के दौरान कुछ कंटेस्टेंट्स ने गेम में तारा के नाम का इस्तेमाल किया। उनकी बेटी को लेकर पर्सनल कमेंट्स किए थे।

 

यह भी पढ़ें: एनिमेशन मूवी Wildwood को बनाने में लगे थे 16 साल, क्या है खास?

 

इस प्रोमो पर जय भानुशाली ने भी अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने इस पर आपत्ति जताई है। उन्होंने लिखा, ‘बिग बॉस में सब कुछ देखेने के बाद एक पिता के तौर पर मैंने फैसला किया कि मैं अब अपने बच्चों को बिग बॉस नहीं देखने दूंगा। मैंने तय किया था कि मैं कभी किसी के गेमप्ले पर बात नहीं करूंगा और न ही किसी कंटेस्टेंट के बारे में अपनी कोई राय दूंगा। मैं बस वहीं माही का सपोर्ट करूंगा, जहां उसे मेरी जरूरत होगी।’





Source link

Related posts

‘बिग बॉस 20’ में स्काउट ओपी बने ‘कबीर सिंह’, लव गिल से लड़ाई होते ही मुंडवाया सिर

Bigg Boss 20 : भाई बहन के रिश्ते में आई दरार, गुस्से में काट डाले सारे बाल, रोते हुए क्लिप वायरल

बिग बॉस 20: स्काउट ओपी के परिवार ने प्रोमो पर रिएक्ट किया – bigg boss 20 Scout OP family has reacted to his dramatic promo