‘बिग बॉस 20’ के नए प्रोमो में काजी और मनीष के बीच बहस हो गई। काजी ने औरत का गेटअप लेकर मस्ती की लेकिन मनीष निशाने पर आ गए। वहीं, अरिश्फा और स्काउट के बीच लड़ाई हो गई। स्काउट ने अरिश्फा की बात नहीं सुनी, जिस कारण उनकी लड़ाई हुई।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कमेंट किया कि भले ही शो लगभग 75 मिनट का होता है, लेकिन पूरे एपिसोड में फैंस को काजी का फुटेज मुश्किल से 5 मिनट ही देखने को मिलता है।
काजी बने औरत, मनीष से हुई गलती!
वहीं, काजी तौकीर से जुड़ा एक प्रोमो भी सामने आया है। नए प्रोमो में उनकी और मनीष की लड़ाई को दिखाया गया है। काजी को घरवालों में औरत के वेश में तैयार किया। लहंगा-चोली पहनकर काजी ने भी घर में अपनी अदाएं दिखाईं। वो मनीष से फ्लर्ट भी कर रहे थे और बाद में उनपर इल्जाम भी लगाने लगे। मनीष को लग रहा है कि लड़की बनकर उन्होंने वुमन कार्ड भी खेल दिया।
काजी से मनीष की बहस
काजी, मनीष से कहते हैं कि जब वो लड़की बने थे तो मनीष उन्हें वॉशरूम ले जाने की कोशिश कर रहे थे, उन्होंने उन्हें पकड़ने की भी कोशिश की। मनीष गुस्से से फट पड़े और उन्होंने कहा कि ‘मैं औरतों की इज्जत करता हूं, अपनी बीवी से प्यार करता हूं, ये वुमन कार्ड मत खेलो।’
काजी के फैंस ने उठाई आवाज
काजी के फैंस भी बाहर उनकी साइड ले रहे हैं और मनीष को लेकर कह रहे हैं कि उन्होंने काजी को गलत तरीके से छुआ। वो उस वक्त औरत बने हुए थे इसलिए मनीष को ऐसा नहीं करना चाहिए था।
अरिश्फा से स्काउट की लड़ाई
शो का एक और प्रोमो आउट हुआ है जिसमें स्काउट अरिश्फा से भिड़ते दिख रहे हैं। अरिश्फा फिलहाल घर की कैप्टन हैं और स्काउट दिन में सो रहे थे। अरिश्फा ने उन्हें आकर सोने के लिए डांटा और स्काउट को तब भी नहीं उठना था। दोनों के बीच जमकर चिल्लम-चिल्ली हुई।
‘बिग बॉस 20’ का वॉच-टाइम रिकॉर्ड
JioHotstar के ‘बिग बॉस’ ने 60 दिनों से भी कम समय में 1 बिलियन घंटे का वॉच-टाइम हासिल कर लिया है। इसमें डाले गए वोटों की संख्या 3.5 बिलियन तक पहुंच गई है, जो सीजन 19 के मुकाबले 71% ज्यादा है, और वोट देने वालों की संख्या में भी 48% की बढ़ोतरी हुई है। भारतीय स्क्रीन पर पिछले दो दशकों में, यह अब तक का सबसे तेज़ समय है जब शो ने इन आंकड़ों को छुआ है।
‘बिग बॉस 20’ की रेटिंग सबसे ज्यादा
यह हिंदी शो UK, कनाडा और सिंगापुर में JioHotstar के टॉप 5 टाइटल्स में शामिल है (इन जगहों पर प्लेटफॉर्म हाल ही में लॉन्च हुआ है)। इसके अलावा, UAE में यह Starzplay पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाला शो है। भारत में, इसे सबसे ज्यादा दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, कोलकाता, अहमदाबाद और हैदराबाद जैसे शहरों में देखा जा रहा है।
‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड फिनाले
यह सीजन सितंबर में शुरू हुआ। यह उन छह भारतीय वर्जन में से एक है, जिन्हें देश के सबसे बड़े स्ट्रीमर, जियोहॉटस्टार ने अलग-अलग भाषाओं के बाजारों के लिए तैयार किया है। शो के फिनाले की डेट फिलहाल 20 दिसंबर बताई जा रही है। दिवली पर भी इस हफ्ते कोई एविक्शन नहीं हुआ।