BB20 में गुल्लू ने कनिका मान से ऐसा क्या कहा कि वॉशरूम में जाकर फूट-फूटकर रोने लगीं एक्ट्रेस – bigg-boss-20-gullu-lets-kanika-win-captaincy-she-breaks-down-in-tears


नारी डेस्क : सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में दोस्ती, इमोशन्स और रिश्तों का नया रंग देखने को मिल रहा है। घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान गुल्लू ने कनिका मान के लिए अपना दावा छोड़ दिया, जिसके बाद एक्ट्रेस घर की नई कैप्टन बन गईं। लेकिन कैप्टन बनने के बाद कनिका इतनी भावुक हो गईं कि वॉशरूम में जाकर फूट-फूटकर रोने लगीं।

कैप्टेंसी टास्क में टीम A ने मारी बाजी

‘बिग बॉस 20’ के कैप्टेंसी टास्क के लिए घरवालों को दो टीमों में बांटा गया था, टीम A और टीम B। टीम A में गुल्लू, कनिका मान और स्काउट ओपी शामिल थे। इस टास्क में टीम A ने जीत हासिल की, जिसके बाद बिग बॉस ने टीम के सदस्यों को आपसी सहमति से नया कैप्टन चुनने का मौका दिया।

गुल्लू ने कनिका मान के लिए छोड़ी कैप्टेंसी

टास्क जीतने के बाद कैप्टन बनने की बारी आई तो गुल्लू ने कनिका मान का समर्थन किया और उन्हें घर की नई कैप्टन बनाने की बात कही। हालांकि, कनिका चाहती थीं कि गुल्लू कप्तानी संभालें। वहीं, स्काउट ओपी भी कनिका के समर्थन में आ गए। स्काउट पहले से मिली सजा के कारण घर के कैप्टन नहीं बन सकते थे। ऐसे में कनिका मान घर की नई कैप्टन बन गईं।

यें भी पढ़ें : हार्ट अटैक की असली वजह: मीट-तेल नहीं, बल्कि 5 गलत आदतें जो नाइट्रिक ऑक्साइड घटाती हैं

कैप्टन बनते ही इमोशनल हुईं कनिका

कैप्टेंसी मिलने के बाद कनिका मान अपने इमोशन्स पर काबू नहीं रख पाईं। ‘बिग बॉस तक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, वह वॉशरूम में जाकर रोने लगीं। इस दौरान लव गिल वॉशरूम के बाहर खड़ी होकर उन्हें समझाती और शांत करने की कोशिश करती नजर आईं। कनिका का यह इमोशनल पल घर में उनकी दोस्ती और रिश्तों को लेकर एक नई चर्चा छेड़ गया। इससे पहले घर की कैप्टन उदिति थीं। अब कनिका के कप्तान बनने के बाद घर के समीकरणों में क्या बदलाव आएंगे और गुल्लू के इस फैसले का गेम पर क्या असर पड़ेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।





Source link

Related posts

माही विज के बयान पर प्रियंका जग्गा का रिएक्शन, जानें क्यों सलमान ने किया था शो से बाहर – bigg-boss-20-mahhi-vij-compares-love-gill-to-priyanka-jagga-fans-react

Bigg Boss 20: उदिति सिंह को निहारिका तिवारी ने लगाई लताड़, गुल्लू के सपोर्ट में बोलीं- अपने गिरेबान में झांको… – Bigg Boss 20 Uditi Singh Gets Epic Reply From Niharika Tiwari Over Gullu

bigg boss 20 contestant qazi touqeer recalls childhood struggles in kashmir